Blog

पर्थ टेस्ट में यशस्वी का शतक, 77 रन बनाकर राहुल हुए आउट… भारत की बढ़त अब 321 रन के पार

पर्थ (एजेंसी)। भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। तीसरे दिन का खेल शुरू होते ही भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपना शतक पूरा किया। यशस्वी ने तीसरे दिन आधे घंटे के अंदर ही शतक जड़ दिया। वह ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले टेस्ट में शतक बनाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बने। यशस्वी ने जोश हेजलवुड की गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। तीसरे दिन के पहले सेशन यानी लंच तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 275 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडिक्कल नाबाद हैं। इसके साथ ही भारत की बढ़त 321 रनों की हो गई है।

तीसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद टीम इंडिया ने सुबह 172 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया। जायसवाल ने 90 और केएल राहुल ने 62 रन से अपनी-अपनी पारी को आगे बढ़ाया। यशस्वी व राहुल ने अच्छे हाथ दिखाए। ऑस्ट्रेलिया में अपने पहले मैच में शतक जमाने वाले तीसरे भारतीय बने हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर ने 1977 और एस जयसिम्हा ने 1968 में यह कारनामा कर चुके हैं। केएल राहुल 176 बॉल में 77 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें मिचेल स्टार्क ने विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों कैच कराया। वहीं अब तक भारत की बढ़त 300 रनों के करीब पहुंच चुकी है। यशस्वी जायसवाल 141 रन और देवदत्त पडिक्कल 25 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत की पहली पारी 150 रन पर सिमट गई थी। टीम इंडिया के 11 बल्लेबाज मिलकर 50 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाए। 49.3 ओवर में पूरी टीम सिमट गई। नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 37 और केएल राहुल ने 26 रन की पारी खेली। भारत की शुरुआत खराब रही थी। यशस्वी जायसवाल और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। विराट कोहली पांच रन और ध्रुव जुरेल 11 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर भी चार रन बना सके। पंत और नीतीश ने सातवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को कमिंस ने तोड़ा। पंत के आउट होते ही भारतीय पारी 150 रन पर सिमट गई। हर्षित राणा सात रन और बुमराह आठ रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने चार विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मार्श को दो-दो विकेट मिले। 

The post पर्थ टेस्ट में यशस्वी का शतक, 77 रन बनाकर राहुल हुए आउट… भारत की बढ़त अब 321 रन के पार appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button