रायपुर। इंडिगो की नागपुर से कोलकाता जा रही फ्लाइट में बम की धमकी के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को अचानक इंडिगो फ्लाइट को लैंड किया गया। बम की सूचना के विमानन अधिकारियों में हड़कंप मच गया। फिलहाल फ्लाइट की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह नागपुर से कोलकाता के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। जिसके बाद रायपुर में ऐहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर विमान को तुरंत खाली कराया गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं और एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा फ्लाइट की जांच की जा रही है। इस वजह से कुछ उड़ाने भी प्रभावित हैं।
The post Breaking News : नागपुर-कोलकाता फ्लाइट में बम की धमकी, रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग appeared first on ShreeKanchanpath.