रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने देश के लिए श्री आडवाणी जी के योगदान को याद करते हुए कहा है कि आडवाणी जी सशक्त तथा समृद्ध भारत की संकल्पना का अटूट समर्थन करने वाले व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने उपप्रधानमंत्री के पद पर आसीन रहते हुए देश को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।भारतीय संसद में सांसद के रूप में अपनी भूमिका के उत्कृष्ट निर्वहन के लिए उन्हें उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आडवाणी जी ने श्री राममन्दिर आन्दोलन को आगे बढ़ाया और सोमनाथ से अयोध्या के लिए रथयात्रा निकाली। उनके प्रयासों का सुखद परिणाम है कि आज लगभग 500 वर्षों बाद श्रीरामलला अपने मंदिर में विराजमान हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आडवाणी जी के देश हित में उल्लेखनीय योगदान के लिए इस वर्ष उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में श्री लालकृष्ण आडवाणी जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है।
पीएम मोदी बोले- यह साल और भी स्पेशल’
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएँ। यह वर्ष और भी विशेष है क्योंकि हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया था”। पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत के सबसे प्रशंसित राजनेताओं में से एक, उन्होंने भारत के विकास को आगे बढ़ाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। उनकी बुद्धि तथा समृद्ध अंतर्दृष्टि के लिए उनका हमेशा सम्मान किया गया है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे कई वर्षों तक उनका मार्गदर्शन मिला। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
The post भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर सीएम साय ने दी शुभकामनाएं, कहा- देश के लिए उनका समर्पण अटूट appeared first on ShreeKanchanpath.


