Blog

CG Crime : स्टॉपडेम में धक्का देकर दादा ने ले ली पोती की जान… जानिए क्यों उठाया यह खौफनाक कदम

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दादा ने अपनी पोती की स्टापडेम में धक्का देकर हत्या कर दी। पांच साल की मासूम बच्ची स्टापडेम के पास नहाने गई थी इस दौरान पीछे से दादा पहुंचा और इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दादा अपने बेटे द्वारा अन्य समाज की लड़की से शादी करने के कारण नाराज था और इस वजह से बेटे के बच्चों से भी नफरत करता था। मामला जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

कुनकुरी थाने से मिली जानकारी के अनुसार कदमकछार निवासी सुरेश राम ने अलग समाज की लड़की से शादी की। शादी के बाद दोनों की दो बेटियां हुई। सुरेश राम के दूसरे समाज की लड़की से शादी किए जाने के कारण उसका पिता रंथु राम नाराज रहता था और हमेशा लडाई-झगडा करता है। रंथुराम को अपने बेटे व बहू के साथ ही उनके बच्चों से भी नफरथ थी। रोज-रोज के लड़ाई झगड़े से परेशा सुरेश अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मुंबई चला गया और वहां रोजी मजदूरी कर अपने परिवार के साथ था।

बड़ी बेटी को स्कूल में दाखिल कराने पहुंचा था गांव
मुंबई में रहते सुरेश राम की बेटी पांच साल की हुई तो स्कूल में दाखिले के लिए कागजात बनवाने वह अपने गांव पहुंचा। 13 मार्च को वह अपने घर ग्राम कदमकछार आकर रुका। सुरेश राम के आने के बाद उसके पिता रंथू राम का पुराना व्यवहार फिर से शुरू हो गया। उसे अपने बेटे और उसके बच्चों को लेकर इतना गुस्सा था कि रोज विवाद करता और घर से चले जाने को कहता। 26 मार्च को रंथु राम ने अपने बेटे से मारपीट भी की जिससे उसकी आंख में चोट आई। 27 मार्च की रात को भी विवाद हुआ तो परेशान होकर अपने दोस्त के घर दुलदुली चला गया और अपने बच्चों को रंथुराम के घर पर ही छोड़ दिया।

स्टापडेम के पास दे दिया धक्का
इसके बाद दूसरे दिन 28 मार्च को सुरेश राम की बेटी सुबह करीब 8.00 बजे नहाने व ब्रश करने घर के पास में स्टाप डेम गई और वहां पानी के पास बैठकर खेल रही थी। इस दौरान रंथुराम पहुंचा और अपनी पोती को डेम के गहरे पानी में धक्का दे दिया। डेम के पानी में डूबने से बच्ची की मौत हो गई। वहीं इसकी जानकारी मिलने के बाद सुरेश राम व उसकी पत्नी घर पहुंचे और इसके बाद इसकी शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी रंथु राम को गिरफ्तार का शुक्रवार को जेल भेज दिया।

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह (IPS) के निर्देश पर एएसपी अनिल सोनी व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कुनकुरी विनोद कुमार मण्डावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुनकुरी मल्लिका तिवारी, उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर, प्रधान आरक्षक त्रिनाथ यादव, आरक्षक पूनम यादव, प्रमोद रौतिया, प्रवीन टोप्पो आदि का सराहनीय योगदान रहा। इस मामले को सुलझाने वाले सभी पुलिस कर्मियों को एसपी द्वारा नगद इनाम देने की घोषणा की गई है।

The post CG Crime : स्टॉपडेम में धक्का देकर दादा ने ले ली पोती की जान… जानिए क्यों उठाया यह खौफनाक कदम appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button