देश दुनियाधर्म

राहु और मंगल ने बनाया पावरफुल नवपंचम राजयोग, दिवाली से पहले इन राशियों का हो सकता है भाग्योदय, हर काम में मिलेगी सफलता

ग्रहों के सेनापति मंगल को नौ ग्रह में से काफी महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। भूमि पुत्र मंगल को आत्मविश्वास, साहस, एकाग्रता आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में मंगल के राशि परिवर्तन का असर देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि मंगल 20 अक्टूबर को अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में मंगल का प्रभाव हर राशि के जातकों के ऊपर कम हो जाता है। लेकिन अगर मंगल की किसी ग्रह के किसी तरह की युति या फिर संयोग होता है, जो अपने प्रभाव के साथ दूसरे ग्रह का प्रभाव ले लेता है, जिससे राशियों के जीवन में शुभ प्रभाव पड़ता है। मंगल के कर्क राशि में जाते ही वह मीन राशि में मौजूद राहु के साथ नवपंचम नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। एक दूसरे के पांचवें और नौवें भाव में होने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही इस समय राहु काफी बलशाली है। आइए जानते हैं राहु और मंगल द्वारा बना नवपंचम राजयोग किन राशियों के लिए हो सकता है लाभकारी…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

मंगल लाभ भाव में और राहु छठे भाव में विराजमान है। राहु के बलवान होने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। नवपंचम राजयोग बनने से कुछ राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। गृहस्थ जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से निजात पा सकते हैं। बेरोजगारों को अचानक से रोजगार मिलने का भी योग बन रहा है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। आपके द्वारा कुछ रणनीतियां बनाने से आपको लाभ मिल सकता है। कोई नया व्यापार आरंभ कर सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ चली आ रही मतभेद अब समाप्त हो सकती है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही वाद-विवाद अब समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो इससे भी निजात मिल सकती है। अप्रत्याशित धन लाभ के भी योग नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

सिंह राशि के जातकों की बात करें, तो मंगल इस राशि में बारहवें भाव में और  राहु आठवें भाव में विराजमान है। नवपंचम योग बनने से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।  इस गोचर काल में कोई एक ऐसा काम है जिसमें किसी न किसी प्रकार की विघ्न आ रही थी, वो काम अब अवश्य पूरा होगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लंबे समय से जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। ऐसे में विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। राहु के कारण ससुराल पक्ष से आपके संबंध अच्छे हो सकते हैं। ऐसे में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। विवाह में हो रही देरी अब समाप्त होगी। सिंह राशि के वो जातक जो रियल स्टेट, प्रापर्टी, बिल्डर आदि से जुड़े है,तो उन्हें भी काफी लाभ मिलने वाला है। करियर के क्षेत्र में आपको खूब लाभ मिलने वाला है। पदोन्नति के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए भी नवपंचम राजयोग लाभकारी सिद्ध हो सकता है। राहु और मंगल की स्थिति की बात करें, तो राहु पराक्रम भाव में और मंगल केंद्र के भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आपके जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मकर राशि के जातकों साढ़े साती के कारण पिछले लंबे समय से कई परेशानियों, दुखों का सामना कर रहे हैं। उन्हें अब थोड़ा लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अब मजबूत हो सकती है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। आत्म मंथन होगा, जिससे आपके जीवन में कई बदलाव कर सकते हैं। कार्य स्थल में भी आपको लाभ मिल सकता है। सीनियर्स के साथ अच्छा तालमेल बनेंगे। इसके साथ ही आपको पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। नई नौकरी के भी कई अवसर मिल सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button