धर्म

धनतेरस पर न खरीदें ये चीजें, हो सकती है रुपए पैसों की किल्लत

धनतेरस का त्योहार हिंदुओं के सबसे शुभ त्योहारों में से एक माना जाता है। यह हर साल अत्यधिक भव्यता और उत्साह के साथ मनाया जाता है। धनत्रयोदशी के इस शुभ दिन पर लोग अपने घर को रोशनी से सजाते हैं और दीपक जलाते हैं। साथ ही नई चीजें (Dhanteras Shopping Guide) खरीदते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 में धनतेरस कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

ऐसी मान्यता है कि इस शुभ दिन (Dhanteras 2024) पर कुबेर देव की पूजा से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही घर में बरकत आती है।

धनतेरस पर न खरीदें ये चीजें (Dhanteras Shopping Guide)

धनतेरस (Dhanteras 2024) के शुभ अवसर पर नुकीली चीजें जैसे – चाकू और कैंची, कांच, चीनी मिट्टी, प्लास्टिक, लोहा, स्टील, एल्युमिनियम आदि वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए, क्योंकि इससे घर में दुर्भाग्य का आगमन होता है। इसके अलावा इस दिन काला कंबल, काले व नीले वस्त्र और तेल आदि का खरीदना भी अशुभ माना जाता है। वहीं, इस दिन जूते व चमड़े से बनी चीजों को भी नहीं खरीदना चाहिए, क्योंकि जूते शनि का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए शनि से संबंधित कोई भी वस्तु खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन खाली मिट्टी का घड़ा भी घर नहीं (Dhanteras Shopping 2024) लाना चाहिए।

खाली मिट्टी का बर्तन या सुराही लाने से घर की बरकत जाती है। ऐसे में इसे पहले चावल, गेहूं जैसे किसी भी अनाज से भर लें फिर इसे अपने घर ले आएं।

धनतेरस का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार,  कार्तिक माहके शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर होगा। उदया तिथि को देखते हुए 29 अक्टूबर को धनतेरस मनाया जाएगा। वहीं, इस दिन की पूजा का शुभ मुहूर्त संध्याकाल 06 बजकर 31 मिनट से लेकर 08 बजकर 13 मिनट तक है। ऐसे में पूजा के दौरान समय का विशेष ख्याल रखें।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं।  जगन्नाथ डॉट कॉम यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।  जगन्नाथ डॉट कॉमअंधविश्वास के खिलाफ है।

 

पूजा के समय करें कुबेर देव के इन मंत्रों का जाप

1. ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥

2. ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥

3. ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये, धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button