देश दुनिया

सार्वजनिक अवकाश का ऐलान, लगातार 4 दिन और रहेगी छुट्टी, बंद रहेंगे बैंक, दफ्तर, स्कूल

छत्तीसगढ़ (  ) के लोगों के लिए अक्टूबर का महीना छुट्टियों से भरा हुआ है। क्योंकि इस महीने में दशहरा, दीवाली जैसे बड़े त्योहार और कुछ विशेष दिन आने वाले हैं। दरअसल, अक्टूबर माह में कई दिन स्कूल, बैंक और अन्य सरकारी ऑफिस भी बंद रहेंगे। यदि आप छुट्टियों में कई घूमने का प्लान बना रहे है तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका है, क्योंकि इस महीने काफी सारी छुट्टियां पड़ने वाली है। आइए जानते हैं कि इस महीने में कितनी छुट्टी रहने वाली है…

Public Holiday: कब-कब छुट्टी

इस महीने स्कूली बच्चों के लिए  दहशरा अवकाश7 से 12 अक्टूबर तक घोषित किया है। वहीं नवरात्रि के कारण इस बार सरकारी कर्मचारियों की लगातार 11, 12 और 13 अक्टूबर की छुट्टी है। इससे लगातार 3 छुट्टियां रहेंगी। वहीं इस महीने के अंत में दीवाली का त्योहार भी है। दिवाली के मौके पर भी छत्तीसगढ़ में सभी स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी ऑफिस 31 अक्टूबर को बंद रहेंगे।यदि इस महीने के सभी रविवार को मिला लिया जाए तो अक्टूबर माह में 9 दिनों की छुट्टी मिलने वाली है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए दिवाली के मौके पर 6 दिनों की छुट्टी की घोषणा की है।

दिवाली कब है

5 दिन चलने वाला दिवाली का पर्व 29 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। यह 3 नवंबर तक चलेगा। दीपावली का पर्व धनतेरस से शुरू होता है और भाईदूज पर पर्व समाप्त होता है। दीपावली, लक्ष्मी पूजा 1 नवंबर को इस साल होगी।

अक्टूबर में छुट्टियों की लिस्ट (October Holiday List)

 अक्टूबर माह में 10 अक्टूबर को दुर्गा अष्टमी, 11 अक्टूबर को दुर्गा नवमी, 12 अक्टूबर को विजयादशमी, 13 अक्टूबर को रविवार, 20 अक्टूबर को रविवार, 27 अक्टूबर को रविवार और 31 अक्टूबर को दीपावली है।

दीपावली: स्कूल 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2024 तक बंद रहेंगे।
शीतकालीन अवकाश: 23 से 28 दिसंबर 2024 तक छह दिनों का शीतकालीन अवकाश रहेगा। 

गर्मी की छुट्टियां: 1मई से 15 जून 2025 तक कुल 46 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button