भिलाई/रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय चुनाव लोकतांत्रिक प्रणाली से पंचायत चुनाव के तर्ज पर कल यानि 20 अक्टूबर को सम्पन्न हुआ। छत्तीसगढ़ राज्य के बलौदाबाजार जिले के सेवानिवृत शिक्षक खोड़स राम कश्यप मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चुने गए। कश्यप ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दशरथ वर्मा को 1630 मतों से हराकर जीत का परचम लहराया। 20 अक्टूबर को सभी 18 राज में एक साथ सामाजिक चुनाव संपन्न हुआ।
चुनाव की सबसे रोमांचक केंद्रीय अध्यक्ष की सीट के लिए कुल 6 प्रत्याशी मैदान में थे। आम चुनाव की तरह सामाजिक चुनाव के परिणाम देर रात घोषित किए गए। जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष पद के लिए सेवानिवृत शिक्षक खोड़स राम कश्यप ने जीत हासिल की। कश्यप ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दशरथ वर्मा को 1630 मतों से हराया। दोनों ही प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर अंत तक बनी रही।
The post छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष चुने गए खोड़स राम कश्यप appeared first on ShreeKanchanpath.