Blog

Bhilai Breaking : कीचड़ में मिली बीएसपी के फायर कर्मी की लाश, एक दिन पहले निकला था घर से… जांच में जुटी पुलिस

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के तहत कुरुद से लगे आनंद विहार कॉलोनी के पास शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान 34 वर्षीय नंदकिशोर पारधी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार बीएसपी फायर ब्रिगेड कर्मी नंद किशोर पारधी गुरुवार की सुबह 10 बजे घर से निकला था। इसके बाद से वापस नहीं लौटा। घर वालों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इधर शुक्रवार की सुबह कुरुद आनंद विहार कॉलोनी के पास कीचड़ में लाश मिली। लाश की पहचान नंद किशोर पारधी के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

अत्याधिक तनाव में था मृतक
बताया जा रहा है कि मृतक नंदकिशोर पारधी अत्याधिक तनाव में था। नंदकिशोर पूर्व में छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत था और 12 साल पहले 2012 में फायर सर्विस ज्वाइन की थी। बताया जा रहा है कि नंद किशोर ठीक से काम में भी नहीं जाता था जिसके कारण एक माह पहले उसे सस्पेंड कर दिया गया था। जिस जगह पर नंद किशोर की लाश मिली वहां कुछ दवाइयों के रेपर भी मिले हैं। संभावना जताई जा रही है कि नंदकिशोर ने आत्महत्या की है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण पता चल पाएगा।

The post Bhilai Breaking : कीचड़ में मिली बीएसपी के फायर कर्मी की लाश, एक दिन पहले निकला था घर से… जांच में जुटी पुलिस appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button