देश दुनिया

CG- स्कूल भर्ती: स्वामी आत्मानंद स्कूल में भर्ती के लिए अंतरिम मेरिट लिस्ट जारी, इस तरह से करें चेक, 15 अक्टूबर तक करना होगा.

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल के लिए बंपर भर्तियां होगी। आवेदन के आधार पर अब अलग-अलग पदों के लिए अंतरिम मेरिट सूची जारी कर दी गयी है। दावा आपत्ति के बाद अब 20937 आवेदकों को पात्र माना गया है। जिसके आधार पर अंतरिम मेरिट सूची मांगी गयी है। अब मेरिट सूची को लेकर 15 अक्टूबर तक दावा आपत्ति कर सकते हैं 21 स्कूलों के लिए ये विज्ञापन जारी की गयी थी। आपको बता दें कि संविदा भर्ती को लेकर समय सारिणी जारी कर दी गयी थी। जिसके तहत स्वामी आत्मानंद स्कूल के लिए 21 अगस्त को विज्ञापन का प्रकाशन हुआ था। 6 सितंबर तक आवेदक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते थे। सिंतबर महीने में चयन सूची जारी की जिसके बाद 26 सितंबर तक  दावा आपत्ति मांगे गये। अब उसी आधार अंतरिम मेरिट सूची जारी की गयी है।

Screenshot 2024 10 09 01 24 11 68 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

स्वामी आत्मानंद के अलग-अलग स्कूलों के लिए अलग-अलग रिक्तियां जारी की गयी है। व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षकों के लिए अलग-अलग आवेदन की प्रक्रिया है। व्याख्याता को 38100, शिक्षक को 35400 और सहायक शिक्षकों को 25300 रुपये प्रतिमाह दिया जायेगा।

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button