धर्म

7: मां कालरात्रि को लगाएं इन चीजों का भोग, खुल जाएंगे किस्मत के बंद ताले

हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से  शारदीय नवर्तर के उत्सव की शुरुआत होती है। वहीं, इस पर्व का समापन नवमी तिथि पर होता है। शारदीय नवरात्र के दौरान माता रानी के नौ रूपों की पूजा और व्रत करने का विधान है। पंचांग के अनुसार, इस उत्सव का सातवां (Shardiya Navratri 2024 Day 7) दिन 09 अक्टूबर को है। इस दिन मां कालरात्रिकी पूजा-अर्चना होती है। साथ ही साधक विशेष उपाय के द्वारा जीवन को खुशहाल बनाते हैं। अगर आप मां कालरात्रि का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो सच्चे मन से सातवें दिन शुभ मुहूर्त के दौरान देवी की पूजा कर प्रिय चीजों का भोग लगाएं। साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। माना जाता है कि ऐसा करने से साधक को मां की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। ऐसे में आइए जानते हैं मां कालरात्रि को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

मां कालरात्रि के प्रिय भोग

मां काल रात्रि (Maa Kalratri Ke Bhog) को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है। पूजा थाली में गुड़ का हलवा, गुड़ की खीर और मालपुआ जरूर शामिल करें। मान्यता है कि इन चीजों का भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं। साथ ही जातक के बिगड़े काम पूरे होते हैं। इसके अलावा आप देवी को फल, दूध, दही और मिठाई समेत आदि चीजों का भी भोग लगा सकते हैं।

 

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button