देश दुनिया

3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम से अगले 2 दिन बरसात; अब तक 942 मिमी वर्षा

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। रायपुर और कांकेर में बादल छाए हुए हैं, सुबह से रिमझिम फुहारें पड़ रही हैं। रायगढ़ में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। वहीं अगले दो दिन भारी बारिश के आसार हैं। आज 6 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बालोद और बीजापुर में भारी बारिश हो सकती है

मौसम विभाग के मुताबिक तीन अलग-अलग स्ट्रॉन्ग सिस्टम बन रहे हैं। इसी के असर से मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश होगी। दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

पिछले एक हफ्ते से मानसून के कमजोर होने के बावजूद अब तक औसत से ज्यादा बारिश हुई है। 1 जून से 28 अगस्त तक प्रदेश में 942.2 मिलीमीटर पानी बरस चुका है, जो औसत से 5 फीसदी ज्यादा है।

 

दुर्ग में 15 दिनों से नहीं बरसा पानी

जिले में पिछले 15 दिनों से बारिश नहीं हुई है। एक-दो जगहों को छोड़कर जिले में गर्मी के मौसम जैसे हालात हैं। बुधवार को दुर्ग जिला प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म जिला रहा।

यहां गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल है। हालांकि मौसम विभाग ने आज बारिश की संभावना जताई है

 

 

बिलासपुर में 31 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बुधवार को सूरज की तपिश बढ़ने से पारा 31.4 डिग्री पर पहुंच गया।

फिलहाल एक-दो दिन मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कन्हर नदी अब भी उफान पर

बलरामपुर में दो दिन पहले हुई बारिश से अभी भी नदी-नाले उफान पर है। रामानुजगंज स्थित कन्हर नदी पर एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा है। ये नदी छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर बहती है।

रायपुर का मौसम

सुबह से बादल छाए हुए हैं। आज गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। बुधवार को रायपुर में 34.8 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था।

 

ऐसा रहा तापमान

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34.3 डिग्री डोंगरगढ़ में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री नारायणपुर में रिकॉर्ड किया गया । बिलासपुर में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री, अंबिकापुर में 29.7 डिग्री, जगदलपुर में 31. 7 डिग्री और राजनांदगांव में 33.5 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया।

 

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button