*जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में सेजेस सांकरा जोंक के खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा*
सांकरा जोंक स्कूल शिक्षा विभाग और जिला हैंडबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को स्थानीय मिनी स्टेडियम स्थित हैंडबॉल ग्राउंड, महासमुंद में एक दिवसीय जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सांकरा विकासखंड पिथौरा के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सेजेस सांकरा की टीम ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
व्यायाम शिक्षक आशीष कुशवाहा ने बताया कि जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जो अगस्त के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की भागीदारी के लिए शाला के प्राचार्य श्री दीपक देवांगन, वरिष्ठ व्याख्याता एस.डी. भोई, टी.डी. कुमार, पी.एल. नायक, एम.आर. सिदार, एस.के. पटेल, अजय नायक, आई.के. डडसेना, एस.एल. नायक, पी.के. प्रधान,आकांक्षा मिश्रा,अशोक बाजपेयी,मोनिका तिवारी,भरत पटेल,सुलोचना सोना, सुब्रन नेताम ,भोसले मैडम, मंदाकिनी प्रधान,कविता चौधरी,अल्का साहू, मंगला साहू, अल्का साहू, भूमिका सिन्हा,पुष्पा आज़ाद, नीलू जयसवाल,नोगेन्द्र साहू,प्रीतिबाला दास, दिव्या मैम, अवंतिका साहू,तनू विश्वकर्मा, संस्कृति प्रधान, प्रतिक्षा तिवारी,शेखर चौधरी ,किरण व्यवहार ,प्राची शर्मा, जयप्रकाश पटेल, पूजा भोई, चंचला देवांगन, सत्यप्रकाश पात्रे ने खुशी जाहिर करते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हेतु खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं।