छत्तीसगढ़

परिचितों को आ रहे मैसेज-कॉल, IAS ने लोगों को सतर्क रहने की अपील

छत्तीसगढ़ के सरगुजा कलेक्टर विलास भोस्कर के नाम पर फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट बनाया गया है। कलेक्टर ने खुद इसकी जानकारी सार्वजनिक की है। कलेक्टर के परिचितों को मैसेज और वॉट्सऐप कॉल भी आ रहे हैं। कलेक्टर ने लोगों को सतर्क रहने कहा है।कलेक्टर विलास भोस्कर के परिचितों ने उन्हें मैसेज आने की जानकारी दी थी। जिसके बाद कलेक्टर ने स्क्रीन शॉट लेकर सार्वजनिक कर लोगों से सतर्क रहने कहा है। फर्जी वॉट्सऐप अकाउंट श्रीलंका से बनाया गया। जिसका कंट्री कोड +94 से शुरू होता है। फर्जी अकाउंट +94 783213154 नंबर से बनाया गया है

कलेक्टर ने कहा- सतर्क रहें

कलेक्टर विलास भोस्कर ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। फर्जी अकाउंट से मैसेज और वॉट्सऐप कॉल आते हैं, तो इससे बचकर रहें। सरगुजा एसपी को एफआईआर के लिए जानकारी दे दी है। कलेक्टर विलास भोस्कर ने स्पष्ट किया है कि वे सोशल मीडिया पर नहीं हैं।

कलेक्टर ने कहा कि उनके द्वारा फेसबुक, ट्विटर (X) या इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया का उपयोग नहीं किया जाता। इन प्लेटफार्म से भी कोई उनके नाम पर मैसेज करता है तो सतर्क रहें।

सीएम के नाम पर भी फर्जी अकाउंट

छत्तीसगढ़ के CM विष्‍णुदेव साय के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने का मामला सामने आया था। इस फर्जी फेसबुक अकाउंट से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजी जा रही है। साथ ही लोगों को मैसेज भी भेजे जा रहे हैं। शिकायत पर साइबर रेंज थाने रायपुर में IT एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ अपराध कायम किया गया है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button