Blog

तीन दिन बंद रहेगा भिलाई तीन सिरसा गेट का अंडरपास…. रेलवे ने बताई यह वजह

भिलाई। सिरसा गेट भिलाई तीन पर बने अंडरपास को लेकर बड़ी खबर है। रेलवे ने उक्त अंडरपास को तीन दिन बंद रखने का निर्णय लिया है। 20 जुलाई 2024 की सुबह 9 बजे से 22 जुलाई 2024 की शाम 6 बजे तक इस अंडर पास को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।

दरअसल सिरसा गेट अंडरपास की सड़क की मरम्मत व बारिश के पानी की निकासी की व्यव्स्था बनानी है। इसके लिए रायपुर रेल मंडल द्वारा मरम्मत कार्य के लिए 20.07.2024 की सुबह 9:00 बजे से 22.07.2024 की संध्या 18:00 बजे तक इस अंडर ब्रिज को अस्थायी रूप से बंद करना निश्चित किया है। सुरक्षा की दृष्टि से अंडरपास का मरम्मत किया जाना अति आवश्यक है।

The post तीन दिन बंद रहेगा भिलाई तीन सिरसा गेट का अंडरपास…. रेलवे ने बताई यह वजह appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button