Blog

Big news : नेहरू नगर बाईपास में 30 फीट हाइट से गिरी कार, गंभीर रूप से घायल हुअ चालक

भिलाई। नेहरू नगर बाइपास में गुरवार की सुबह एक कार लगभग 30 फीट की हाइट से नीचे गिर गई। तेज रफ्तार कार के नीचे गिरते ही तेज आवाज आई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। जैसे तैसे वहां मौजूद लोगों ने चालक को बाहर निकाला और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है हादसे में घायल चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा स्टील कॉलोनी के पास हुआ है। बाइपास से तेज रफ्तार कार राजनांदगांव की ओर जा रही थी। इस दौरान बोगदा पुल के पास लगभग तीस फीट की हाइट से कार नीचे गिर गई। सुबह का समय होने के कारण लोग मॉर्निंग वाक पर निकले हुए थे। जैसे ही कार नीचे गिरी तो लोगों का जमावड़ा लग गया। कार को एक युवक चला रहा था जिसे गंभीर चोटे आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया और पुलिस को सूचना दी गई।

The post Big news : नेहरू नगर बाईपास में 30 फीट हाइट से गिरी कार, गंभीर रूप से घायल हुअ चालक appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button