Blog

जगदलपुर डबल मर्डर : छोटा बेटा ही निकला हत्यारा, मां व बड़े भाई की हत्या के बाद बनाई झूठी कहानी

जगदलपुर। शहर में हुए डबल मर्डर केस को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया है। मां-बेटे की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि छोटा बेटा ही निकला। दोनों भाइयों में जमीन बिक्री को लेकर विवाद चल रहा था जिसके कारण बुधवार रात को दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। इसके बाद मौक देख छोटे भाई ने पहले अपने बड़े भाई की हत्या की और बीच में आने पर मां को भी मार दिया। हत्या के बाद खुद को घायल किया और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। हालांकि उसकी चालाकी काम न आई और पुलिस की पकड़ में आ गया। इस पूरे मामले में शुक्रवार को एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने खुलासा किया।

बता दें गुरुवार को जगदलपुर के अनुपमा चौक के पास रहने वली गायत्री गुप्ता व उसके बड़े बेटे नीलेश गुप्ता की हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह दोनों के शव अलग अलग कमरे में मिले। वहीं मृतका गायत्री का छोटा बेटा नितेश गुप्ता घायल अवस्था में मिला उसके हाथ बंधे हुए थे। लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ले घायल नितेश को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका थी कि घर पर लूट के इरादे से कोई अज्ञात लोग पहुंचे और हत्या कर भाग गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस को आसपास के लोगों से पता चला कि दोनों भाइयों के बीच जमीन बेचने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने नितेश के हिरासत में लिया और पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में नितेश टूट गया और सारी सच्चाई उगल दी।  

कर्जे से था परेशान, जमीन बेचने डाल रहा था दबाव
एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी नितेश की किराने की दुकान चलाता है और उसका बड़ा भाई फेरी का काम करता था। आरोपी की कर्ज से परेशान था और अपने परिवार की जमीन को बेचकर नया बिजनेस करना चहता था। इसके लिए उसने अपनी मां व बड़े भाई को जमीन बेचने के लिए कहा लेकिन उन लोगों ने बात नहीं मानी। इस बात को लेकर पिछले 6 माह से दोनों भाइयों में विवाद हो रहा था। यही नहीं आरोपी नितेश अपने बड़े भाई के एक अफेयर को लेकर भी परेशान रहता था। उसका मानना था कि बड़े भाई के अफेयर के कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही है।

बुधवार रात को भी हुआ था विवाद
वारदात की रात बुधवार को भी दोनों भाइयों में विवाद हुआ था। आरोपी नितेश की मां गायत्री व उसका बड़ा भाई बुधवार को एक शादी समारोह में गए थे। वापस लौटे तो नितेश घर पर ही था। इस दौरान जमीन बेचने को लेकर छोटे भाई नितेश का बड़े भाई के साथ विवाद हुआ। इसके बाद सभी सो गए। आधीरात के बाद लगभग 2 बजे नितेश उठा और स्मोक करने लगा। इस दौरान बड़ा भाई भी उठा तो फिर से दोनों में विवाद हुआ। विवाद बढ़ा तो नितेश ने पास में रखा तवा उठाया और बडे़ भाई के सिर पर दे मारा। शोर सुनकर मां उठकर पहुंची तो उसके सिर पर तवे से मार दिया। दोनों बेसुध होकर गिर गए तो नितेश ने रस्सी से दोनों का गला घोंट दिया। इसके बाद वह बाथरूम में जाकर अपने हाथ पैर बांध लिए। पुलिस ने जब नितेश से पूछा तो उसने चार नकाबपोशों के घर में घुसने की झूठी कहानी बनाई। हालांकि उसका झूठ ज्यादा समय तक ठिक नहीं पाया और आरोपी धरा गया।

The post जगदलपुर डबल मर्डर : छोटा बेटा ही निकला हत्यारा, मां व बड़े भाई की हत्या के बाद बनाई झूठी कहानी appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button