रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पैसों के लेनदेन को लेकर बात ऐसी बिगड़ी कि हेल्पर ने पिकअप चालक की हत्या कर दी। विवाद के बाद हेल्पर ने टांगी से पिकअप चालक पर जोरदार हमला किया और फरार हो गया। घटना के बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। फरार आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। यह पूरा मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तहत ग्राम देलारी में संचालित विंध्याचल एसएस ऑक्सीजन प्लांट में 407 पिकअप चालक विरेन्द्र खम्हारी 26 साल का गुरुवार की रात 10:30 बजे उसके हेल्पर सूरज राठिया के साथ पैसे की लेनदेन की बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि हेल्पर ने धारदार टांगी से विरेन्द्र पर ताबड़तोड वार करना शुरू कर दिया। गंभीर हालत में छोड़ वह फरार हो गया। प्लांट के कर्मचारियों ने घायल विरेन्द्र को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए रखवाया। पंचनामा के बाद प्लांट के कर्मचारियों का बयान लिया गया। विरेन्द्र को अस्पताल पहुंचाने वाले कर्मचारियों ने बताया कि वह सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लुकापारा का रहने वाला था। वह विंध्याचल एसएस ऑक्सीजन प्लांट के अंदर ही पिछले डेढ साल से किराये के मकान में रहते हुए पिकअप चला रहा था। कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि जब विरेन्द्र अपने कमरे में खाना खा रहा था तभी उसके चिल्लाने की आवाज सुने और उसके कमरे की ओर भागे। तब उसका हेल्पर टांगी लेकर भाग रहा था। कमरे में देखे तो विरेन्द्र खून से लथपथ पड़ा था। उसके बाद उसे अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हेल्पर सूरज राठिया की तलाश की और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
The post CG CRIME : पैसों के लेनदेन पर बिगड़ी बात, हेल्पर ने पिकअप चालक की टांगी मारकर की हत्या appeared first on ShreeKanchanpath.