Blog

कोरबा में सबसे ज्यादा तो सरगुजा में सबसे कम हुई बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 जून से लेकर अब तक 196.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक, राज्य के विभिन्न जिलों में 1 जून से 8 जुलाई की सुबह तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 329.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 94.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 135.5 मिमी, बलरामपुर में 222.4 मिमी, जशपुर में 188.4 मिमी, कोरिया में 175.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 138.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। इसी प्रकार, रायपुर जिले में 169.9 मिमी, बलौदाबाजार में 244.4 मिमी, गरियाबंद में 168.6 मिमी, महासमुंद में 166.0 मिमी, धमतरी में 169.5 मिमी, बिलासपुर में 284.0 मिमी, मुंगेली में 238.3 मिमी, रायगढ़ में 263.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 149.2 मिमी, जांजगीर-चांपा में 219.7 मिमी, सक्ती में 207.4 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 270.7 मिमी, दुर्ग में 118.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 187.7 मिमी, राजनांदगांव में 164.0 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 164.3 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 140.3 मिमी, बालोद में 164.2 मिमी, बेमेतरा में 112.5 मिमी, बस्तर में 238.8 मिमी, कोण्डागांव में 139.8 मिमी, कांकेर में 179.7 मिमी, नारायणपुर में 204.9 मिमी, दंतेवाड़ा में 191.2 मिमी और सुकमा में 327.8 मिमी, बीजापुर में 316.1 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

The post कोरबा में सबसे ज्यादा तो सरगुजा में सबसे कम हुई बारिश appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button