छत्तीसगढ़

Mahtari Vandan Yojna की दूसरी किस्त की राशि इस दिन महिलाओं के खाते में आएगी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी जानकारी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। यह बयान महतारी वंदन योजना के पात्र हितग्राहियों को खुशखबरी देते हुए दिया हैं। उन्होंने कहा कि, महतारी वंदन योजना का पैसा पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने 7 तारीख से पहले डाल दिया जाएगा। इसके लिए मैंने अधिकारियों को निर्देशित कर दिया हैं। मतलब साफ हैं कि, महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त की राशि अप्रैल महीने के 7 तारीख के पहले पात्र महिलाओं के खाते में पहुंच जाएगा।

दरअसल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले के दौरे पर हैं। जहां शहर के शिवनाथ वाटिका में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिरकत की। इस दौरान मंच पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत, विधायक अनुज शर्मा,भाजपा राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडे समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने मीडिया से बात चीत करते हुए ये बात कहा हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संबोधित करते हुए कहा हैं कि, महतारी वंदन योजना का पैसा महिलाओं के खाते में हर महीने की 7 तारीख के पहले आ जाएगा। इसके लिए मैंने अधिकारियों को निर्देश दिया हैं। साथ ही, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, धान के अंतर की राशि सभी कांग्रेसियों और भूपेश बघेल को भी मिला हैं। मैने खुद रिकार्ड देखा हैं। सीएम ने आगे कहा कि, हम मोदी की एक एक गारंटी को पूरा करेंगे। हमारी नीति और नीयत ठीक हैं।

सीएम साय ने इसके ठीक पहले कहा कि, सीएम बनने के बाद पहली बार राजनांदगांव आने का मौका मिला हैं। पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना हैं। इसके लिए भाजपा के संतोष पांडेय को दिल्ली भेजना होगा। संतोष पांडेय ने क्षेत्र की समस्याओं को दिल्ली में उठाया हैं। पिछ्ले 5 साल की कांग्रेस की भूपेश सरकार ने मोदी की बहुत सी योजनाओं को बंद कर दिया था।

उन्होने के आगे कहा कि, मैने अध्यक्ष के रूप में भूपेश को कई बार चुनौती दी थी कि 36 वादों में कितने वादों को पूरा किया बताएं। अबकि बार भूपेश बघेल को ऐसा मजा चखाएं की वो पलट कर नहीं आएं। पूर्व मुख्यमंत्री अगर सच्चे हैं तो जांच से क्यों डर रहे हैं? सीएम साय ने कहा कि, शराब घोटाला करने वाले जेल जा रहे हैं। अगले महीने से PM आवास बनाना शुरू हो जाएगा। हमने किसानों को 2 साल का बोनस देने का वादा पूरा किया हैं। हमने रिकॉर्ड तोड़ धान की खरीदी की हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button