Blog

जांजगीर के बाद कोरबा में कुएं में गिरने से चार की मौत… सीएम साय ने किया 9-9 लाख के मुआवजे का ऐलान

कोरबा। शुक्रवार का दिन जांजगीर-चांपा व कोरबा जिले के कुछ परिवारों के लिए कुआं काल बन गया। जांजगीर-चांपा के किकिदरा गांव में कुएं में जहरीली गैस के कारण पांच की लोगों की मौत हो गई थी। इसके कुछ घंटों पर कोरबा में भी कुएं ने चार लोगों की जान ले ली। कोरबा के कटघोरा थानांतर्गत ग्राम जुराली के डिपरा पारा में ग्रामीण कुएं में गिर गया। उसे बचाने के लिए बेटी कूद गयी। इसके बाद परिवार के ही दो अन्य लोग कुएं में उतरे। इससे सभी की मौत हो गई। जांजगीर के बाद कोरबा में हुए हादसे को लेकर सीएम साय ने गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जुराली के डिपरा पारा में रहने वाला ग्रामीण शिवचरण पटेल कुआं की सफाई कर रहा था इस दौरान वह नीचे गिर गया उसे देखकर उसकी बेटी मृतिका सपीना नीचे उतरी जहां उसकी भी मौत हो गई दोनों को कुएं में गिरा हुआ देख मृतक मनबोध पटेल,मृतक जरूर पटेल नीचे उतरे थोड़ी देर बाद उनकी भी मौत हो गई। जब परिजनों की इसकी जानकारी हुई उसके बाद हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें पहुंची और शवों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि कुएं में गैस रिसाव के चलते चारों की मौत होने की आशंका है। पीएम रिपोर्ट से इसका खुलासा हो पाएगा।

मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजन को 9-9 लाख रुपए की सहायता राशि देने दिया निर्देश
कोरबा जिले में कुएं से डूबने से 4 लोगों की और जांजगीर जिले में कुएं में जहरीली गैस से हुई दुर्घटना से 5 लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है तथा पीड़ित परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवारजनों को 9-9 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये हैं। इसमें से 4-4 लाख रुपए आरबीसी छह-चार के अंतर्गत तथा मुख्यमंत्री की ओर से 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि शामिल है।

The post जांजगीर के बाद कोरबा में कुएं में गिरने से चार की मौत… सीएम साय ने किया 9-9 लाख के मुआवजे का ऐलान appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button