*मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना के तहत पंजीयन एवं सत्यापन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ी*
*कक्षा 10वीं के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के चयनित विद्यार्थियों को मिला अतिरिक्त अवसर*
कवर्धा, अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना सत्र 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 10वीं के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के चयनित विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंजीयन एवं सत्यापन के लिए योजना का पोर्टल 15 अक्टूबर 2026 तक पुनः प्रारंभ किया गया है। जिला शिक्षा विभाग द्वारा संबंधित विद्यालयों एवं चयनित विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की गई है। संबंधित विद्यालयों को भी पात्र एवं चयनित विद्यार्थियों का पंजीयन एवं सत्यापन समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।




