Blog

धमतरी में जीएसटी चोरी बड़ा खुलासा : महाराष्ट्र से भरकर लाई गई थी साइकिलें… विभाग ने लगाया जुर्माना

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले महाराष्ट्र से बिना बिल के अवैध रूप से साइकिल लाकर बेचने का मामला सामने आया है। स्थानीय व्यापारियों की सतर्कता से जीएसटी चोरी का बड़ा खेल उजागर हुआ। बिना किसी वैध दस्तावेज, परमिशन और बिना जीएसटी नंबर के अवैध रूप से भारी मात्रा में साइकिले बेची जा रही थी। जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने टैक्स चोरी करने वाले बाहरी व्यापारी पर जुर्माने की कार्रवाई की है।

पूरी घटना धमतरी सिटी कोतवाली थाने के पास की है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र से आया एक व्यक्ति एक बड़े ट्रक में भरकर भारी मात्रा में साइकिलें बेचने के लिए धमतरी लाया था। उसने स्थानीय स्तर पर न तो प्रशासन से व्यापार करने की कोई अनुमति ली थी और न ही उसके पास कोई वैध जीएसटी नंबर था। वह सीधे तौर पर नियमों को ताक पर रखकर धमतरी के बाजार में साइकिलों की बिक्री कर रहा था। स्थानीय चेंबर ऑफ कॉमर्स धमतरी के स्थानीय पदाधिकारियों और व्यापारियों को लगी, तो वे तुरंत भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों ने बिना वैध दस्तावेजों के हो रही इस बिक्री की शिकायत जीएसटी विभाग से की।

राज्य कर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जब दस्तावेजों की जांच की, तो उक्त व्यक्ति के पास व्यापार से संबंधित कोई भी वैध परमिशन या कागजात नहीं मिले। धमतरी जीएसटी विभाग की कमिश्नर अहिल्या शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। कमिश्नर जीएसटी विभाग धमतरी अहिल्या शुक्ला ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कोतवाली के पास बिना अनुमति के साइकिलों की बिक्री की जा रही है। हमारी टीम ने जांच की, तो पाया कि इनके पास यहाँ व्यापार करने की कोई वैध परमिशन नहीं थी। नियमों का उल्लंघन करने के कारण इनके खिलाफ कैजुअल टैक्स और नियमानुसार जुर्माने की सख्त कार्रवाई की जा रही है।

The post धमतरी में जीएसटी चोरी बड़ा खुलासा : महाराष्ट्र से भरकर लाई गई थी साइकिलें… विभाग ने लगाया जुर्माना appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button