नईदल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम की घोषणा की। अजित अगरकर के चयन समिति के अध्यक्ष पद से हटने व प्रज्ञान ओझा को अंतरिम चयन समिति अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टी-20 टीम जगह दी गई है। अनुभवी तेज गेंदबाज ने करीब चार साल बाद राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है।
स्विंग गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले भुवनेश्वर के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का लंबा अनुभव है। इस साल आईपीएल में भी भुवनेश्वर ने कमाल की फॉर्म दिखाई थी। भुवनेश्वर के अलावा वरुण चक्रवर्ती की भी टीम में वापसी हुई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में संजू सैमसन और ईशान किशन के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल हैं।
युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है। वहीं अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी और नमन धीर जैसे ऑलराउंडर टीम का हिस्सा हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 अक्तूबर से 1 नवंबर के बीच खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में होगा। इसके बाद तीसरा मुकाबला वेलिंगटन, जबकि चौथा और पांचवां मैच क्रमश: ऑकलैंड और हैमिल्टन में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड दौरे का कार्यक्रम

इस प्रकार है भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर कप्तान, तिलक वर्मा उप-कप्तान, अभिषेक शर्मा बल्लेबाज़, वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाज़, संजू सैमसन विकेटकीपर, ईशान किशन विकेटकीपर, अक्षर पटेल ऑल-राउंडर, शिवम दुबे ऑल-राउंडर, नीतीश कुमार रेड्डी ऑल-राउंडर, नमन धीर ऑल-राउंडर, प्रिंस यादव ऑल-राउंडर, मयंक यादव तेज़ गेंदबाज़, अर्शदीप सिंह तेज़ गेंदबाज़, भुवनेश्वर कुमार तेज़ गेंदबाज़, वरुण चक्रवर्ती स्पिनर व कुलदीप यादव स्पिनर।
The post न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का एलान : अगरकर के जाते ही चुने गए भुवनेश्वर, जानिए कैसी है टीम appeared first on ShreeKanchanpath.

