Blog

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विजन नीति आयोग में पारित,छत्तीसगढ़ बनेगा अग्रणी राज्य: दक्ष वैद्य साहू

सिचाई क्रांति 32,000 हेक्टेयर में पहुंचाएंगे पानी,किसान होंगे लाभांवित
युवाओं को नई उड़ान अबुधमाड़–जगरगुंडा में 100 करोड़ की एजुकेशन सिटी का ऐलान
भिलाई। भाजपा किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रदेश सहप्रभारी एवं हिन्द सेना युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आदिवासी बहुल बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु प्रस्तुत दूरदर्शी योजनाओं की हृदयपूर्वक सराहना की है।

दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि जो बस्तर कभी हिंसा और भय का प्रतीक था,आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के युगान्तरकारी नेतृत्व में रोजगार, समृद्धि और नवाचार का आदर्श बनकर उभर रहा है। नीति आयोग के राष्ट्रीय मंच से प्रस्तुत ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का विजन न केवल राज्य, बल्कि ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को साकार करने की ठोस रूपरेखा है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी घोषणाओं पर भाजपा किसान मोर्चा विशेष श्रद्धा व सम्मान व्यक्त करता है।

आय क्रांति का संकल्प: बस्तर के आदिवासी परिवारों की मासिक आय को तीन वर्षों में 15,000 से बढ़ाकर 30,000 रुपये करने का महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य,जिससे लगभग 85 प्रतिशथ परिवारों की आर्थिक स्थिति में आमूलचूल परिवर्तन संभव होगा। डेयरी सिटी की परिकल्पना: 2,000 करोड़ रुपये से अधिक के मेगा प्रोजेक्ट के माध्यम से बस्तर को ‘डेयरी सिटी’ में परिवर्तित करने की योजना; दूध पाय, भैंस वितरण, संग्रहण केंद्र और स्थानीय विपणन श्रृंखला से विशेषकर महिलाओं और युवाओं के लिए स्वरोजगार सृजित होंगे।

जल से समृद्धि: 32,000 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुविधा का विस्तार कर ‘खेत तक पानी’ सुनिश्चित करने से कृषि उत्पादन में बहुगुणा वृद्धि और किसानों की आय में वृद्धि अपेक्षित है। भविष्य की तैयारी: कृत्रिम मेधा (AI), सेमीकंडक्टर और एडवेंचर टूरिज्म जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने की व्यापक कार्ययोजना; अबुधमाड़–जगरगुंडा में 100 करोड़ रुपये की ‘एजुकेशन सिटी’ युवाओं के कौशल व रोजगार के अवसर बढ़ाएगी।

सेवा का नया अध्याय: बस्तर की 200 सुरक्षा शिविरों का ‘सेवा डेरा’ में रूपांतरण कर 371 केंद्र व राज्य योजनाओं को अंतिम लाभार्थी तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाएगा — राशन, पेंशन, आयुष्मान एवं शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी सुविधाएँ एक छत के नीचे उपलब्ध करायी जाएँगी। डिजिटल स्वास्थ्य क्रांति: 36 लाख नागरिकों के डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल का निर्माण, जिससे उपचार, दवा और रोग पहचान का समग्र रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा और ग्रामीण महिलाओं व बुजुर्गों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्यसेवा मिलेगी।

बस्तर की नई पहचान: वॉटर स्पोट्र्स, एडवेंचर स्पोट्र्स और जंगल सफारी के माध्यम से बस्तर को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर एक नई, प्रतिष्ठित पहचान दिलाने का संकल्प। दक्ष वैद्य साहू ने कहा,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिद्ध कर दिया है कि सच्चा संकल्प और संवेदनशील नेतृत्व बस्तर जैसी समस्याग्रस्त भूमि की तस्वीर बदल सकता है। आज बस्तर ‘दूध, पानी और काम’ का प्रतीक बनता जा रहा है।

दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में इन योजनाओं को धरातल पर उतारने में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए काम करेंगे। दक्ष वैद्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि छत्तीसगढ़ शीघ्र ही विकसित राज्यों की अग्रिम पंक्ति में अपना स्थान सुनिश्चित कर लेगा।

The post मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विजन नीति आयोग में पारित,छत्तीसगढ़ बनेगा अग्रणी राज्य: दक्ष वैद्य साहू appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button