छत्तीसगढ़

संभागायुक्त ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण*

*संभागायुक्त ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण*

*प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत कर प्रशिक्षण एवं व्यवस्थाओं की ली जानकारी*

कवर्धा, सितंबर 2026। संभागायुक्त श्री एस. एन. राठौर ने शुक्रवार 25 सितंबर को जिला कवर्धा के समीपस्थ ग्राम राधेनवागांव स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) का निरीक्षण कर संस्थान में संचालित व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान संभागायुक्त श्री राठौर ने प्रशिक्षण कक्ष में पहुंचकर प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत की तथा उन्हें दिए जा रहे प्रशिक्षण, प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से उनके प्रशिक्षण अनुभवों के बारे में भी चर्चा की।

संभागायुक्त ने विभिन्न व्यवसायों के प्रशिक्षकों से भी बातचीत कर प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान किए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षकों को प्रशिक्षणार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें।

श्री राठौर ने प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थियों को संबंधित पाठ्य-पुस्तक एवं अध्ययन सामग्री अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यवहारिक प्रशिक्षण के साथ विषय से संबंधित अध्ययन सामग्री उपलब्ध होने से प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण को बेहतर ढंग से समझने और उसका उपयोग करने में सहायता मिलेगी। संभागायुक्त ने संस्थान की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षण कार्य को प्रभावी एवं उपयोगी बनाने तथा प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button