छत्तीसगढ़

छात्राओं ने रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से दिया स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

*स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पंडरिया में आयोजित हुई ‘स्वच्छ पाठशाला’ गतिविधि*

*छात्राओं ने रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से दिया स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

कवर्धा, सितंबर 2026। स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने और विद्यार्थियों में स्वच्छ व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद पंडरिया में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छ पाठशाला’ गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, पंडरिया में छात्राओं ने विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा पेंटिंग एवं आर्ट गतिविधि आयोजित की गई। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मकता और कला के माध्यम से स्वच्छ एवं सुंदर विद्यालय, स्वच्छ पर्यावरण तथा स्वच्छ समाज का संदेश प्रस्तुत किया। उनकी कलाकृतियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ आदतों को अपनाने की प्रेरणा दिखाई दी।

*रचनात्मकता के माध्यम से स्वच्छता का संदेश*

‘स्वच्छ पाठशाला’ गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व से जोड़ना तथा उन्हें अपने विद्यालय, घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करना रहा। छात्राओं को बताया गया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता से जुड़ा दायित्व है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को कचरा निर्धारित स्थान पर डालने, स्वच्छ व्यवहार अपनाने, सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं ने अपनी कला के माध्यम से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button