रेसिपी

बिना लहसुन-प्याज घर पर बनाएं हिमाचली धाम वाले खट्टे काले चने, चटकारे लेकर खाएंगे सब, बेहद आसान है बनाना

हिमाचल प्रदेश की सुंदर जगहों के अलावा वहां के अलग-अलग धाम का खाना भी लोगों को बहुत पसंद आता है. हिमाचल के देसी मसालों का स्वाद खाने के टेस्टी बना देता है और यही वजह है कि धाम का खाना खाने लोग दूर-दूर से आते हैं. अगर आप घर पर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो रोज की चना मसाला सब्जी से बिल्कुल अलग हो, तो हिमाचली धाम स्टाइल खट्टा काला चना ट्राई कर सकते हैं.

काले चने की सब्जी अक्सर ही घरों में बनती हैं, लेकिन हर बार आलू वाले काले चने खाने बजाय आप घर पर हिमाचली धाम वाला खट्टा काला   बना सकते हैं. इसमें इमली और गुड़ का खट्टा-मीठा स्वाद, साबुत मसालों की खुशबू और अखरोट का हल्का रिच फ्लेवर इसे खास बनाता है. इसे गरमा-गरम चावल के साथ परोसने पर स्वाद और भी बढ़ जाता है. आइए आपको  हिमाचली धाम स्टाइल खट्टा काला चना की रेसिपी बताते हैं.

खट्टा काला चना बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • काला चना- 2 कप
  • नमक- स्वादानुसार
  • सरसों का तेल- 2-3 बड़े चम्मच
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • सौंफ- 1 छोटा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च- 1-2
  • हींग- 1 चुटकी
  • बड़ी इलायची- 1
  • लौंग- 2-3
  • छोटी इलायची- 2
  • दालचीनी- छोटा टुकड़ा
  • तेज पत्ता- 1
  • हल्दी- ½ छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • बेसन- 1 बड़ा चम्मच
  • चावल का आटा- 1 बड़ा चम्मच
  • इमली का गूदा- 1-2 बड़े चम्मच
  • गुड़- स्वादानुसार
  • अखरोट- ¼ कप
  • ताजा पुदीना- थोड़ा सा

हिमाचली धाम स्टाइल खट्टा काला चना बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले भीगे हुए काले चने को नमक और पानी के साथ प्रेशर कुकर में डालकर चार से पांच सीटी तक पका लें. चने को छानकर अलग रखें और उसका पानी फेंकें नहीं, क्योंकि इसे ग्रेवी में इस्तेमाल कर सकते हैं.
  2. अब कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. इसमें जीरा, सौंफ और सूखी लाल मिर्च डालें. इसके बाद हींग, बड़ी इलायची, लौंग, छोटी इलायची, दालचीनी और तेज पत्ता डालकर कुछ सेकंड भूनें.
  3. अब हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालें और मसालों को हल्का भून लें. इसके बाद बेसन और चावल का आटा डालकर एक से दो मिनट अच्छी तरह भूनें. ध्यान रखें कि बेसन जले नहीं.
  4. अब इसमें उबले हुए काले चने और नमक डालकर मसाले के साथ अच्छी तरह मिलाएं. धीरे-धीरे चने का बचा हुआ पानी डालते जाएं और ग्रेवी की मनचाही कंसिस्टेंसी तैयार करें.

इमली और गुड़ मिलाएं  

इस स्टेज पर इमली का गूदा और गुड़ डालें. दोनों की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं. अच्छी तरह मिलाकर कुछ मिनट पकाएं, ताकि इनका खट्टा, मीठा और मसालेदार स्वाद चनों में अच्छी तरह मिल जाए.

अखरोट देगा पहाड़ी स्वाद

दूसरी तरफ एक पैन में अखरोट को बिना तेल के हल्का ड्राई रोस्ट करें और ठंडा होने दें. इसके बाद मिक्सर में बारीक पाउडर या पेस्ट बना लें. इसे चनों की ग्रेवी में डालकर करीबन एक से दो मिनट और पकाएं.

इस तरीके से करें सर्व

आखिर में कुटी हुई ताजी पुदीने की पत्तियां डालें और कुछ मिनट स्लो फ्लेम करके सब्जी को पकने दें. तैयार हिमाचली धाम काले चने आप चावल या रोटी दोनों के साथ मजे से खा सकते हैं. इस रेसिपी की सबसे खास बात यह है कि इसे बिना लहसुन प्याज के बनाया जाता है और ऐसे में आप इसे आप बिना किसी झंझट के आराम से कभी भी बना सकते हैं.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button