छत्तीसगढ़

ग्राम जैतपुरी में तेंदुआ दिखने की सूचना पर डायल 112 की कोतवाली पैंथर 01 टीम ने दिखाई तत्परता

*ग्राम जैतपुरी में तेंदुआ दिखने की सूचना पर डायल 112 की कोतवाली पैंथर 01 टीम ने दिखाई तत्परता।*

कबीरधाम जिला के डायल 112 की कोतवाली पैंथर 01 टीम को सी-4 रायपुर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जैतपुरी के खेत में तेंदुआ दिखाई दिया है। सूचना मिलते ही टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा वन विभाग की रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया।

मौके पर जिला वन मंडल अधिकारी कबीरधाम श्री निखिल अग्रवाल द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर वन विभाग के रेस्क्यू टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया, तथा
सुरक्षित रेस्क्यू करने हेतु रायपुर से टीम बुलाया गया।

रायपुर से रेस्क्यू टीम आने की जानकारी मिलने तक डायल 112 की टीम मौके पर उपस्थित रही और आवश्यक सहयोग प्रदान किया। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा, थाना प्रभारी भोरमदेव, निरीक्षक श्री लालमन साव एवं पुलिस टीम, के मौके पर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी उन्हें सुपुर्द कर डायल 112 की टीम वापस अपने पॉइंट पर रवाना हुई।

*कबीरधाम पुलिस की “अपील”*
वन्यजीवों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर शांत रहें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। वन्यजीव को देखने, पकड़ने या उसके पास जाने का प्रयास न करें। तत्काल डायल 112 अथवा वन विभाग को सूचना दें। आपकी सतर्कता से स्वयं की, आसपास के लोगों की तथा वन्यजीव की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button