देश दुनिया

छत वाले पंखे पर जमी चिकनाई और मिट्टी होगी आसानी से साफ, नीचे नहीं गिरेगी गंदगी, बस अपनाएं ये ट्रिक

गर्मी और मॉनसून के मौसम में सीलिंग फैन लगातार चलने की वजह से उस पर धूल, मिट्टी और चिपचिपाहट की मोटी परत जम जाती है. पंखे की सफाई करना हर किसी के लिए सबसे मुश्किल और आलस भरा काम लगता है क्योंकि जैसे ही पंखे की ब्लेड्स को पोंछा जाता है, सारी सूखी धूल सीधे फर्श, बिस्तर या चेहरे पर आकर गिरती है. इससे सफाई का काम कम होने के बजाय और बढ़ जाता है

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में मौजूद एक पुराना तकिए का कवर इस समस्या को मिनटों में हल कर सकता है. इस आसान और स्मार्ट जुगाड़ से पंखे की सारी धूल कवर के अंदर ही सिमट जाती है और नीचे एक तिनका भी नहीं गिरता.

तकिए के कवर से पंखा साफ करने का आसान तरीका

 

एक पुराना सूती तकिए का कवर

स्टूल या सीढ़ी

होममेड क्लीनिंग स्प्रे (सिरका और डिशवॉश लिक्विड का घोल)

एक सूखा माइक्रोफाइबर कपड़ा

कैसे करें सफाई

सफाई शुरू करने से पहले पंखे का मेन स्विच या रेगुलेटर पूरी तरह बंद कर दें. धूल से बचने के लिए चेहरे पर मास्क और आंखों पर चश्मा पहन लें.

एक पुराना सूती तकिए का कवर लें. सीढ़ी या स्टूल पर चढ़कर पंखे की एक ब्लेड को तकिए के कवर के अंदर पूरी तरह डाल दें, जैसे तकिए पर कवर चढ़ाते हैं

अब अपने दोनों हाथों से तकिए के कवर के ऊपर से ही ब्लेड को हल्का दबाएं और धीरे-धीरे कवर को बाहर की ओर खींचें. ऐसा करने से ब्लेड के ऊपर और नीचे जमी सारी मोटी धूल छिलकर सीधे तकिए के कवर के अंदर ही जमा हो जाएगी और नीचे फर्श या बेड पर नहीं गिरेगी.

इसी प्रक्रिया को पंखे की बाकी सभी ब्लेड्स पर दोहराएं.

इस घोल से करें साफ

अगर पंखे पर तेल या नमी की जिद्दी काली परत जमी है तो एक स्प्रे बोतल में 1 कप पानी, 2 चम्मच सफेद सिरका और आधा चम्मच डिशवॉश लिक्विड मिलाकर घोल बनाएं.

इस घोल को ब्लेड्स पर हल्का स्प्रे करें या कपड़े में भिगोकर पोंछ दें. आखिर में एक सूखे कपड़े से पोंछ लें ताकि पंखा बिल्कुल नए जैसा चमक उठे. इसके बाद तकिए के कवर को बाहर ले जाकर झाड़ लें और धो

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button