छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) थाना कुण्डा में रहकर करेंगे जनसुनवाई एवं पुलिसिंग की समीक्षा

*“एक थाना–एक सप्ताह” पहल के तहत कल थाना कुण्डा बनेगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय।*

*पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) थाना कुण्डा में रहकर करेंगे जनसुनवाई एवं पुलिसिंग की समीक्षा।*

कबीरधाम पुलिस कप्तान द्वारा शुरू की गई अभिनव पहल *“एक थाना–एक सप्ताह”* के तहत दिनांक 03.09.2026 को थाना सहसपुर लोहारा में पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) की उपस्थिति में जनसुनवाई, पुलिसिंग की समीक्षा एवं कानून-व्यवस्था की निगरानी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इसी क्रम में कल दिनांक 10.09.2026 को थाना कुंण्डा को एक दिन के लिए “पुलिस अधीक्षक कार्यालय” के रूप में संचालित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक स्वयं थाना कुंण्डा में उपस्थित रहकर आमजन एवं जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद करेंगे तथा उनकी शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई करेंगे।

इस दौरान थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा के साथ पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली जाएगी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

*“एक थाना–एक सप्ताह”* पहल का उद्देश्य पुलिस को जनता के और करीब लाना तथा थाना स्तर पर ही नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करना है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button