Blog

शिवनाथ में डूबने से युवक की मौत, दो दिन की तलाश के बाद मिला शव… पिकनिक के दौरान हुआ था हादसा

भिलाई। पिकनिक मनाने के दौरान शिवनाथ नदी (गनियारी) में बहे युवक का शव SDRF टीम ने 2 दिनों के सघन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बरामद किया। 5 सितंबर की शाम को पिकनिक के बाद बर्तन धोते समय युवक फिसलकर गहराई में समा गया था। शव बरामद होने के बाद एसडीआरएफ ने आगे की कार्रवाई के लिए शव को पुलिस को सौंप दिया।

बता दें पांच सितंबर को गनियारी स्थित शिवनाथ नदी तट पर खुर्सीपार निवासी सहदेव महोबिया अपने दो दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। पिकनिक मनाने के बाद शाम को वह उसके एक दोस्त के साथ नदी किनारे बर्तन धो रहा था। इस दौरान सहदेव फिसलकर नदी के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ (SDRF) की रेस्क्यू टीम ने मोटर बोट और आधुनिक बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचकर तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया।

पांच सितंबर की शाम को रेस्क्यू शुरू करने के बाद अंधेरा होने के कारण तलाश रोक दी गई। इसके बाद 6 सितंबर रविवार को दिन भर तलाश की जाती रही लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को सुबह तलाश के बाद एसडीआरएफ की टीम को सफलता मिली। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया। प्रशासन एवं विभाग ने आम नागरिकों से पुनः अपील की है कि वे बरसात के मौसम में उफनती नदियों, जलाशयों और गहरे जलस्रोतों के समीप न जाएं और सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें।

The post शिवनाथ में डूबने से युवक की मौत, दो दिन की तलाश के बाद मिला शव… पिकनिक के दौरान हुआ था हादसा appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button