छत्तीसगढ़

मंदिर चोरी का खुलासा पण्डरिया पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

*मंदिर चोरी का खुलासा पण्डरिया पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।*

*चोरी की कांसे की सामग्री और नगद रुपये बरामद।*

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार तथा श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया श्री भूपत सिंह के दिशा निर्देश में थाना पण्डरिया पुलिस ने मंदिर में चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शेरा उर्फ कैलाश चंद्रवंशी (25 वर्ष), निवासी कंझेटा, थाना पाण्डातराई को गिरफ्तार किया है।

थाना पण्डरिया में श्री राम जानकी मंदिर, रौहा पण्डरिया से चांदी एवं कांसे की सामग्री चोरी होने पर अपराध क्रमांक 156/2026, धारा 331(4), 305A बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई थी। वरिष्ठ अधिकारीगणों के दिशा निर्देश पर विशेष टीम का गठन कर आरोपी के पता तलाश के लिए अलग-अलग क्षेत्र में रवाना किया गया था, साथ ही पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे कवर्धा क्षेत्र से पकड़ा।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर 02 कांसे की थाली, 01 कांसे की घंटी, 01 प्लेट, 02 कांसे की कटोरी, 01 कांसे का दिया, घटना के समय पहने कपड़े एवं गमछा तथा 2,200 रुपये नगद बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने रेवाबंध तालाब के पास स्थित हनुमान मंदिर, कवर्धा से चांदी का मुकुट चोरी करने की बात भी स्वीकार की है। आरोपी द्वारा मुकुट को टुकड़ों में तोड़कर रास्ते पे चलने वाले राहगीरों को बेचने की जानकारी दी गई, जिसके संबंध में थाना सिटी कोतवाली कवर्धा को सूचना प्रेषित की गई है। तथा वैधानिक कार्यवाही किया गया।
थाना पण्डरिया पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की विवेचना जारी है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के कुशल निर्देशन पर थाना प्रभारी पंडरिया निरीक्षक श्री अजय सिंह एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button