देश दुनिया

आंख-BP चेक किया लेकन ब्लड टेस्ट नहीं… इमरान खान की बहन ने रो-रोकर बताया भाई का हाल

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर उनकी बहन उज्मा खान ने गंभीर दावे किए हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इमरान की बहनें भावुक हो गईं और रोने लगीं. उज्मा खान ने कहा कि जेल में लंबे समय से अकेले रहने की वजह से इमरान की हालत बिगड़ रही है.

उज्मा खान के मुताबिक,   ने उनसे कहा कि जेल में उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है. उन्होंने अपनी बहन से कहा कि उनकी आवाज कोई नहीं सुनता और उन्हें बहुत परेशान किया जा रहा है. उज्मा ने दावा किया कि इमरान ने देश की जनता तक अपनी बात पहुंचाने के लिए भी कहा है.

इमरान खान की बहन ने कहा कि अदियाला जेल में इमरान खान का किसी से संपर्क नहीं है. उन्हें पढ़ने के लिए कोई सामग्री और टीवी भी नहीं दिया जा रहा है. उज्मा के मुताबिक, इमरान लंबे समय से अकेले रह रहे हैं, जिसका उनकी सेहत पर असर पड़ रहा है.

आंख और BP की जांच, ब्लड टेस्ट नहीं

उज्मा खान ने बताया कि इमरान खान को आंख और ब्लड प्रेशर की जांच के लिए   इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी PIMS ले जाया गया था. लेकिन उनका ब्लड टेस्ट नहीं किया गया. उन्होंने कहा कि परिवार को यह भी नहीं बताया गया कि इमरान की जांच किस डॉक्टर ने की.

उज्मा ने इमरान की आंख की हालत का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी एक आंख पर पट्टी बंधी हुई थी. उन्होंने दावा किया कि PIMS में अंधेरा था और इमरान को मोबाइल फोन की रोशनी में ले जाया गया. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने भाई से धीरे-धीरे चलने के लिए कहा.

निजी डॉक्टर को भी नहीं मिलने दिया

इमरान खान के निजी डॉक्टर डॉ. फैसल ने भी दावा किया कि वह रात करीब 8 बजे शिफा इंटरनेशनल अस्पताल पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि वह काफी देर तक इमरान के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन बाद में अस्पताल के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इमरान के आने की संभावना नहीं है.

डॉ. फैसल के मुताबिक, इसके बाद वह वापस लौट गए और इमरान खान से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी. इमरान की बहनों ने उनकी मेडिकल स्थिति को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि परिवार को उनके स्वास्थ्य की सही जानकारी मिलनी चाहिए और उन्हें उचित इलाज की सुविधा दी जानी चाहिए.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button