मनोरंजन

Sridevi का सबसे सुरीला गाना, Alka Yagnik ने दी आवाज; ऋषि कपूर के गाने को बार-बार सुनने का करता है मन

नई दिल्ली। अलका याग्निक का नाम बॉलीवुड की दिग्ग्ज प्लेटबैक सिंगर्स की लिस्ट में गिना जाता है। अपनी बेहद सुरीली और कोयल जैसी मधुर आवाज के लिए उन्हें भारतीय सिनेमा की ‘मेलोडी क्वीन’ (Melody Queen) और ‘वॉइस ऑफ ए जेनरेशन’ कहा जाता है। उनकी आवाज में एक खास तरह की खनक थी जिसे काफी पसंद किया गया।

अलका याग्निक ने गाए हैं 20 हजार गाने?

अलका याग्निक ने अपने लंबे करियर में विभिन्न भारतीय भाषाओं में कुल मिलाकर 20,000 से अधिक गाने गाए हैं। वहीं, अगर केवल बॉलीवुड की बात की जाए, तो उन्होंने 1,000 से अधिक फिल्मों में लगभग 2486 हिंदी गाने रिकॉर्ड किए हैं। अलका याग्निक ने कई रोमांटिक, सैड, नटखट और डिस्को टाइप गाने गाए हैं और सभी में उनकी आवाज बहुत जमी है। आज आपको उनके ऐसे ही एक बेहद रोमांटिक गाने के बारे में बताएंगेऋषि कपूर और श्रीदेवी पर फिल्माया गया ये गाना फिल्म बंजारा में इस्तेमाल हुआ है। गाने के बोल हैं मेरे दिल की गलियों में…। इस गीत को अलका याग्निक के सबसे रोमांटिक गाने में गिना जाता है। इसमें श्रीदेवी और ऋषि कपूर की केमिस्ट्री बहुत ही लाजवाब थी।

बहुत पॉपुलर हुए थे फिल्म के गीत

इस गाने को अलका याग्निक और सुरेश वाडेकर ने अपनी आवाज से सजाया था और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने इसका संगीत दिया था। गाने के बोल मशहूर कवि आनंद बक्शी ने लिखे थे। फिल्म में ऋषि और श्रीदेवी के अलावा प्राण, कुलभूषण खरबंदा, गुलशन ग्रोवर, रजा मुराद और राकेश बेदी जैसी टैलेंटेड स्टारकास्ट मौजूद थीबंजारन की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन हरमेश मल्होत्रा ने किया है। यूं तो अलका याग्निक और सुरेश वाडेकर ने 90s के दशक में कई शानदार गाने गाए हैं लेकिन मेरे दिल की गलियों का एवरग्रीन कल्ट क्लासिक गानों में गिना जाता है। इसके जैसा गाना आज तक नहीं बन पाया।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button