मनोरंजन

शादी से पहले ही ससुराल पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा, होने वाले सास-ससुर और ननद संग एक फ्रेम में आईं नजर, 1 हफ्ते बाद बनेंगी दुल्हन!

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी की वजह से खबरों में लगातार बने हुए हैं। कथित तौर पर कपल 23 जून को शादी के बंधन में बंधने वाला है। बताया जा रहा है कि इनके वेडिंग फंक्शन में करीबी दोस्त और परिवार शामिल होने वाले हैं। जहां बीते दिन 16 जून को पूरे देश ने फादर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा था। वहीं, इस बीच सोनाक्षी ने अपने होने वाली सास-ससुर और ननद के साथ कीमती वक्त बिताया। उनकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसके बाद चर्चा होने लगी है कि वो शादी से पहले ससुराल पहुंची हैं।

फादर्स डे के मौके पर जहीर इकबाल की बहन सनम रत्नसी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पिता के साथ एक मोनोक्रोमैटिक तस्वीर पोस्ट की और फादर्स डे के मौके पर शुभकामनाएं दी है। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में एक्ट्रेस को ज़हीर के माता-पिता और उनकी बहन सनम के साथ भी देखा गया। फोटो में अगर सोनाक्षी के लुक की बात की जाए तो उन्होंने इस दौरान सूट पहना था। जबकि ज़हीर ने ट्रैक पैंट के साथ सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी। पूरी इकबाल फैमिली दुल्हन के साथ पोज देते हुए नजर आ रही है। इस मौके पर सभी के चेहरे पर खुशी साफतौर से देखी जा सकती है।

सोनाक्षी और ज़हीर का वायरल हुआ था इनविटेशन

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल का सोशल मीडिया पर वेडिंग कार्ड वायरल हो चुका है। वायरल कार्ड में पता चला था कि शादी का फंक्शन शिल्पा शेट्टी के रेस्त्रां, बास्टियन में होगा। पार्टी में मेहमानों को लिए ड्रेस कोड भी तय किया गया है। इसमें उन्हें फॉर्मल ड्रेस में आना होगा। वहीं, रेड कलर की ड्रेस की परमिशन नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लव बर्ड्स के खास दिन पर आयुष शर्मा, हुमा कुरेशी और वरुण शर्मा जैसे लोग मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि संजय लीला भंसाली, फरदीन खान, ताहा शाह बदुशा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल मेहता को भी शादी के कार्ड भेजे गए हैं।

शादी से नाखुश हैं शत्रुघ्न सिन्हा!

अब अगर सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी रिएक्शन दिया था, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे थे कि वो इससे नाखुश हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा था कि आज कल के बच्चे पूछते कहां हैं वो तो बस बताते हैं। वहीं, सोनाक्षी ने शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अगर लोगों की इसी पर यकीन करना है तो करें। इसके साथ ही पूनम ढिल्लों और डेजी शाह ने बताया कि दोनों हसीनाओं को भी एक्ट्रेस की शादी का इनविटेशन मिला है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button