छत्तीसगढ़

शासकीय पॉलीटेक्निक नारायणपुर में लैंगिक समानता एवं महिला सुरक्षा संबंधी कानून पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

शासकीय पॉलीटेक्निक नारायणपुर में लैंगिक समानता एवं महिला सुरक्षा संबंधी कानून पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित
नारायणपुर, अगस्त 2026// शासकीय पॉलीटेक्निक नारायणपुर में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंडक्शन प्रोग्राम 2026-27 के अंतर्गत दिनांक 18 अगस्त 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नारायणपुर के सहयोग से ष्लैंगिक समानता, पोक्सो अधिनियम एवं महिला सुरक्षा संबंधी कानूनष् विषय पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि विधिक विषय विशेषज्ञ श्री चन्द्रप्रकाश कश्यप रिटेनर अधिवक्ता, श्री घासीराम नेताम अधिकार मित्र, सुश्री मनीषा बघेल अधिकार मित्र द्वारा विद्यार्थियों को लैंगिक समानता, महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकार, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधान तथा पोक्सो अधिनियम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों से अवगत कराते हुए किसी भी प्रकार के लैंगिक भेदभाव, उत्पीड़न अथवा हिंसा के विरुद्ध जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों को महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार, सुरक्षित एवं समानतापूर्ण वातावरण के निर्माण तथा आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कानूनी सहायता एवं सहायता तंत्र के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि कानून की जानकारी प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों की रक्षा करने तथा समाज में न्याय एवं समानता की भावना को मजबूत करने में सहायता करती है। कार्यक्रम में संस्था के अधिकारी-कर्मचारी एवं नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इंडक्शन प्रोग्राम के समन्वयक श्रीमती के. सुमित्रा द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम का आभार व्यक्त किया। शासकीय पॉलीटेक्निक नारायणपुर द्वारा इंडक्शन प्रोग्राम 2026-27 के अंतर्गत विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके सामाजिक, नैतिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए जा रहे हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button