*”तिरंगा, शिक्षा और हरियाली: मारवाड़ी युवा मंच सांकरा की अनोखी स्वतंत्रता दिवस पहल”*
सांकरा। मारवाड़ी युवा मंच सांकरा द्वारा आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला, वीरेंद्र नगर सांकरा में स्कूली बच्चों के साथ मिलकर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आजादी का पर्व मनाया गया।
इस दौरान मंच के सदस्यों ने बच्चों को तिरंगा झंडा वितरित कर देश के प्रति गौरव की भावना जगाई।
मंच की ओर से *’शिक्षा साथी अभियान’* के तहत प्राथमिक शाला के छोटे-छोटे बच्चों को नोटबुक, पेन, पहाड़ा पुस्तक, चॉकलेट और बिस्कुट का वितरण किया गया। इसके साथ ही, बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। बच्चों ने अपने नन्हे हाथों से पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष शुभम सिंघल ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने ‘शिक्षा साथी अभियान’ और वृक्षारोपण की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को खूब पढ़ने और पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित किया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के सह-सचिव दिनेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल, सदस्य विवेक अग्रवाल, साथी सिमरन सिह छाबड़ा सहित विद्यालय कि शिक्षिका संतोष कौर होरा मैम, रशीदा शेख मैम और गणमान्य जन शेख हुसैन , अमित नेताम उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने मंच के इस सेवाभावी कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।





