छत्तीसगढ़

कवर्धा शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने विशेष अभियान शुरू

*कवर्धा शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने विशेष अभियान शुरू*

पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल के मार्गदर्शन में कवर्धा शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नव पदस्थापित यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री पुष्पेन्द्र सिंह द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात शहर के प्रमुख मार्गों, चैराहों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात के सुचारू संचालन में आ रही बाधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक उपायों के निर्देश दिए गए।

यातायात प्रभारी श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि कवर्धा शहर में बढ़ते यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए प्रमुख चैराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती बढ़ाई जा रही है। साथ ही अव्यवस्थित पार्किंग, गलत दिशा में वाहन चलाना, बिना हेलमेट वाहन चलाना एवं ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में “नो पार्किंग” क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई भी लगातार जारी है। इसके अतिरिक्त स्कूल, कॉलेज एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने हेतु विशेष व्यवस्था की जा रही है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यातायात पुलिस द्वारा आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए लगातार समझाइश अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। यातायात प्रभारी श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, नियमों का पालन करें तथा अपने वाहन निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button