छत्तीसगढ़ में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चल रही है और सुबह कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। रायपुर में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और तापमान में गिरावट के कारण आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है।मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भी शीतलहर का असर देखा जा सकता है। राज्य के कई जिलों में शीतलहर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि , गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो जगहों पर घना कोहरा छाया रहेगा। इसके साथ ही उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भी शीतलहर का असर देखा जा सकता हैमौसम विभाग ने बताया है कि राजधानी रायपुर में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड और कोहरा रहेगा। आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों से ठंड के मौसम में सावधान रहने और ज़रूरी सावधानी बरतने की अपील की है





