देश दुनिया

मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं मगर…’ PM मोदी के बोलते ही हंसने लगे GenZ, देखिए दिल्ली IIT में क्या हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शनिवार को आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान बाबा बागेश्वर का जिक्र किया. आईआईटी दिल्ली के छात्रों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज सभी छात्र दीक्षांत समारोह में मौजूद हैं, मगर उनके मन में भविष्य को लेकर कुछ न कुछ जरूर चल रहा होगा. उन्होंने मजाकिया लहजे में मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं, लेकिन कुछ तो चलता होगा.’ इसके बाद सभा में मौजूद सभी छात्र हंस पड़े.पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘साथियो, आज आप सभी इस कार्यक्रम में उपस्थित हैं. मगर मन के किसी कोने में कुछ और चल रहा होगा. मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं. लेकिन कुछ तो चलता होगा. हर स्टूडेंट के मन में आने वाले कल की अपनी-अपनी तस्वीर होगी. कई छात्र अपनी पहली सैलरी का इंतजार कर रहे होंगे. कोई नए शहर में नई शुरुआत की तैयारी में होगा. कई साथी अपने पहले स्टार्टप का सपना देख रहे होंगे. किसी ने अगले कॉम्पिटिटिव एग्जाम का लक्ष्य बनाया होगा. हर किसी का रास्ता अलग है. हर किसी का सपना अलग है. इन सबके बाद भी एक एहसास ऐसा है, जो आप सभी के मन में एक सा होगा.’

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button