Blog

वंदेभारत एक्सप्रेस बना लाइफलाइन : तीन दिन में दूसरी बार अहमदाबाद पहुंचाया गया लाइव हार्ट

अहमदाबाद। वंदे भारत एक्सप्रेस देश में तेज रेल परिवहन के लिए जाना जाता है लेकिन इन दिनों वंदे भारत एक्सप्रेस को लाइफ सेवर के रूप में देखा जा रहा है। वंदेभारत एक्सप्रेस ने गुजरात में एक बार फिर जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाई। तीन दिनों के भीतर दूसरी बार लाइव हार्ट का परिवहन सफलतापूर्वक किया गया। इस ऑपरेशन के लिए पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस को विशेष रूप से अंकलेश्वर रेलवे स्टेशन पर रोका गया, ताकि डोनर हार्ट समय पर ट्रेन में पहुंचाया जा सके।

इसकी जानकारी अहमदाबाद रेलेवे डीआरएम ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर की है। डीआरएम ने अपने पोस्ट में कहा कि एक बार फिर इतिहास रचा गया। 2 अगस्त 2026 को भारतीय रेलवे के इतिहास में दूसरी बार ‘लाइव हार्ट ट्रांसपोर्ट’ (जीवित हृदय का परिवहन) सफलतापूर्वक पूरा किया गया। यह परिवहन ट्रेन नंबर 20901 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस के ज़रिए किया गया, जिसमें अंकलेश्वर से अहमदाबाद तक एक जीवन बचाने वाला हृदय ले जाया गया। यह गति, टीम वर्क और प्रतिबद्धता का एक बेहतरीन उदाहरण था—जहाँ हर मिनट कीमती था और हर कोशिश ने किसी को ज़िंदगी का दूसरा मौका देने में मदद की। भारतीय रेलवे सिर्फ़ जगहों को ही नहीं जोड़ता—यह उम्मीद को ज़िंदगी से भी जोड़ता है।

जानकारी के मुताबिक डोनर हार्ट अंकलेश्वर के जयाबेन मोदी मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल से निकाला गया। इसके बाद उसे तुरंत रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। स्थानीय पुलिस ने अस्पताल से रेलवे स्टेशन तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। इससे डोनर हार्ट बिना ट्रैफिक बाधा के तय समय पर स्टेशन पहुंच सके। जब वंदे भारत एक्सप्रेस से डोनर हार्ट अहमदाबाद पहुंचाया गया। समय पर डोनर हार्ट पहुंचाना ट्रांसप्लांट की सफलता के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसे में वंदे भारत एक्सप्रेस तेज और भरोसेमंद माध्यम साबित हो रही है। इससे पहले शुक्रवार को भी वंदे भारत एक्सप्रेस से सूरत से अहमदाबाद तक डोनर हार्ट पहुंचाया गया था। करीब 250 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए ट्रेन और शहर की सड़कों पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। समय पर हार्ट पहुंचने से एक गंभीर हृदय रोगी के ट्रांसप्लांट में मदद मिली।

देखिए वीडियो

The post वंदेभारत एक्सप्रेस बना लाइफलाइन : तीन दिन में दूसरी बार अहमदाबाद पहुंचाया गया लाइव हार्ट appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button