रेसिपी

एक बार खा ली हैदराबादी खड़ी दाल, तो साधारण दाल-रोटी भूल जाएंगे, खुशबू ऐसी कि पड़ोसी भी पूछें रेसिपी

हैदराबाद. भारतीय रसोइयों में दाल-रोटी को एक साधारण और नियमित भोजन माना जाता है, लेकिन हैदराबादी व्यंजनों में यह साधारण कॉम्बिनेशन एक बेहद खास और विशेष रूप ले लेता है. हैदराबाद के पारंपरिक और लोकप्रिय नाश्ते में खड़ी दाल और रोटी का एक मुख्य स्थान है. यह लजीज व्यंजन न केवल अपने अनोखे स्वाद के लिए मशहूर है बल्कि इसे बहुत ही कम समय में बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है.

इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री- मसूर की दाल 1 कप, प्याज बारीक कटा हुआ, हरी मिर्च बीच से कटी हुई, अदरक-लहसुन का पेस्ट एक छोटा चम्मच,
लाल मिर्च पाउडर एक छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल 2-3 बड़े चम्मच, हरा धनिया बारीक कटा हुआ, पानी आवश्यकतानुसार. इस बनाने की विधि बेहद आसान है.

इसे रोटी या पराठे के साथ खाया जाता है

सबसे पहले मसूर की दाल को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इसे लगभग आधे घंटे के लिए पानी में भीगने के लिए छोड़ दें. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, तेल गर्म हो जाने पर उसमें कटी हुई प्याज और हरी मिर्च डालें. प्याज को तब तक भूनें जब तक वह हल्की सुनहरी न हो जाए. अब भुनी हुई प्याज में अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालें. इन सभी बुनियादी मसालों को धीमी आंच पर अच्छी तरह से भून लें ताकि इनका कच्चापन दूर हो जाए. मसाले पकने के बाद, इसमें पहले से भिगोकर रखी हुई मसूर की दाल डालें. दाल के साथ ही कढ़ाई में आवश्यकतानुसार थोड़ा सा पानी शामिल करें. कढ़ाई को ढक्कन से ढक दें और मध्यम आंच पर इसे करीब 5 से 7 मिनट तक पकने दें. हमें दाल को पूरी तरह गलाना नहीं है बल्कि इसके दानों को खिला-खिला ही रखना है. ढक्कन हटाकर चेक करें, यदि दाल में थोड़ा बहुत अतिरिक्त पानी बचा हो, तो उसे तेज आंच पर सुखा लें ताकि दाल सूखी और खड़ी रहे. आखिर में गैस बंद करें और ऊपर से बारीक कटा हुआ ताजा हरा धनिया डालकर सजाएं आपकी स्वादिष्ट हैदराबादी खड़ी दाल तैयार है. इसे गर्म-गर्म रोटियों या पराठों के साथ परोसें.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button