Blog

पीएम मोदी की पहल पर भारत पहुंचा बिग बैश लीग, चेन्नई के एमए चिदंबरम में होगा उद्घाटन मैच

नईदल्ली एजेंसी। ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित टी20 क्रिकेट लीग बिग बैश लीग (BBL) की शुरुआत भारत से होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इसकी पहल की। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। इसके तहत बिग बैश लीग के 16वें सीजन का उद्घाटन मुकाबला 12 दिसंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स और मौजूदा चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स आमने-सामने होंगे।

portal add

बिग बैश लीग के भारत पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। बिग बैश लीग भारत में मैच खेलने वाली पहली विदेशी क्रिकेट लीग बन जाएगी। यह आयोजन दिसंबर में भारत में होने वाले सप्ताहभर के ऑस्ट्रेलियाई सांस्कृतिक महोत्सव का भी प्रमुख आकर्षण रहेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का मानना है कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बाजार भारत में मुकाबला आयोजित करने से लीग की लोकप्रियता और दर्शकों की संख्या में बड़ा इजाफा होगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से इसकी पुष्टि कर दी गई है। बिग बैश लीग का यह मुकाबला 12 दिसंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मेलबर्न रेनेगेड्स इस मैच में मेजबान टीम होगी। ऑस्ट्रेलिया के समयानुसार मुकाबला दोपहर 2:40 बजे शुरू होगा यानि भारतीय समयानुसार सुबह 10-साढ़े 10 के आसपास मैच शुरू होगा। भारत में इसका प्रसारण जियोस्टार पर किया जाएगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया में चैनल सेवन, 7प्लस, कायो स्पोर्ट्स और फॉक्स क्रिकेट पर इसका सीधा प्रसारण होगा।

ओलंपिक की मेजबानी को लेकर भारत की कोशिश
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की खेल महत्वाकांक्षाओं को दुनिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा और 2036 ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने के लिए भी पूरी कोशिश कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘भारत 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करने जा रहा है। हम 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के लिए भी प्रयासरत हैं। पीएम मोदी ने कहा मुझे खुशी है कि बिग बैश लीग का एक मुकाबला भारत के चेन्नई में खेला जाएगा। किसी भी खेल लीग के लिए भारत में आयोजन का मतलब है व्यापक पहुंच और बड़ी दर्शक संख्या जिससे देश में क्रिकेट को नया आयाम मिलता है।

The post पीएम मोदी की पहल पर भारत पहुंचा बिग बैश लीग, चेन्नई के एमए चिदंबरम में होगा उद्घाटन मैच appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button