रेसिपी

बिना तंदूर के घर पर बनाएं तंदूरी चिकन, मिलेगा वही रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद

तंदूरी चिकन बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री
चिकन लेग पीस या बोन वाला चिकन – 500 ग्राम
दही – 1 कप
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
नींबू का रस – 1 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – स्वाद अनुसार
हल्दी – आधा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला – आधा चम्मच
कसूरी मेथी – 1 चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
तेल – 1 से 2 चम्मच

 

सबसे पहले करें चिकन का मैरिनेशन
तंदूरी चिकन का असली स्वाद उसके मैरिनेशन में छिपा होता है.
सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह साफ करके उसमें हल्के कट लगा लें.
इससे मसाले चिकन के अंदर तक पहुंच जाते हैं.
अब चिकन में नींबू का रस और थोड़ा नमक लगाकर 15 मिनट के लिए रख दें.
इसके बाद इसमें दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
चिकन को कम से कम 2 से 3 घंटे के लिए मैरिनेट होने दें.
अगर आपके पास समय है तो इसे रातभर फ्रिज में रखने से स्वाद और भी बढ़ जाता है.बिना तंदूर के पैन में ऐसे पकाएं
एक भारी तले वाली कढ़ाई या पैन गर्म करें.
इसमें थोड़ा सा तेल लगाकर मैरिनेट किया हुआ चिकन रखें.
अब इसे धीमी आंच पर ढककर पकाएं.
बीच-बीच में चिकन को पलटते रहें ताकि हल्का रोस्टेड कलर आ जाए.
धीमी आंच पर पकाने से चिकन अंदर से जूसी रहता है और मसालों का स्वाद अच्छी तरह आता है.

स्मोकी स्वाद के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक
तंदूर जैसी खुशबू लाने के लिए आप कोयले का इस्तेमाल कर सकते हैं.
एक छोटा कोयला गर्म करके चिकन वाली कढ़ाई में रखी छोटी कटोरी में रखें.
इसके ऊपर थोड़ा घी डालें और तुरंत ढक्कन बंद कर दें.
कुछ मिनट बाद कोयले को हटा दें.
इससे चिकन में वही धुएं वाली खुशबू आ जाएगी जो तंदूरी डिश की खासियत होती है.
इसे सर्व करने के लिए तंदूरी चिकन को प्याज के छल्ले, नींबू और हरी चटनी के साथ सर्व करें.

 

 

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button