अखिल भारतीय जिला अग्रवाल समाज के जिलाध्यक्ष दिनेशकुमार अग्रवाल की पहल पर गौशाला में गायों को हरा चारा गुड़ लापसी का भोग लगाकर गोसेवा की। गौपूजन भी किया। जिलाध्यक्ष अग्रवाल ने समाजबंधुओं का आभार जताते हुए कहा कि समाज की एकता और सेवा ही उनकी प्राथमिकता है। गौसेवा से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश गुप्ता महामंत्री, मनोज अग्रवाल कोषाध्यक्ष, शैलेन्द्र अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष राजू अग्रवाल शंभूपुरा, महेश विवेकानंद सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 2,501 Less than a minute





