रेसिपी

सरसों के तेल का बना, पूड़ी और पराठा है जाता है पीला, जानिये घी जैसी सफेदी लाने के आसान टिप्स

सरसों का तेल प्राकृतिक रूप से गाढ़ा और पीले रंग का होता है. जब इसे सीधे गर्म करके इस्तेमाल किया जाता है, तो यह आटे में रंग छोड़ देता है. इसके साथ ही अगर तेल को ठीक से प्रोसेस नहीं किया जाए, तो इसका रंग और गंध दोनों बने रहते हैं.

सफेद और फूली हुई पूड़ी बनाने के टिप्स
1. तेल को सही तरीके से तैयार करें
सरसों के तेल को कढ़ाही में डालकर पहले तेज आंच पर तब तक गर्म करें जब तक उसमें से हल्का धुआं निकलने लगे. इससे उसकी कच्ची महक और गहरा रंग काफी हद तक कम हो जाता है. इसके बाद आंच थोड़ी कम करके पूड़ी तलें.

अगर आप पूरी तरह सफेद रंग चाहते हैं, तो सरसों के तेल में 1-2 चम्मच रिफाइंड तेल या थोड़ा सा घी मिला सकते हैं. इससे रंग हल्का हो जाता है और स्वाद भी अच्छा आता है.

3. आटे की सही तैयारी
पूड़ी का आटा न ज्यादा सख्त हो और न ज्यादा नरम. इसमें हल्का सा सूजी (रवा) या एक चुटकी चीनी मिलाने से पूड़ी का रंग और टेक्सचर बेहतर होता है.
साथ ही आटे में थोड़ा सा दही मिलाने से पूड़ी ज्यादा सफेद और नरम बनती है.

4. पानी की जगह दूध का इस्तेमाल
अगर आप आटा गूंथने में पानी की जगह थोड़ा दूध इस्तेमाल करें, तो पूड़ी का रंग और भी साफ और आकर्षक दिखता है. यह एक आसान लेकिन असरदार तरीका है.

5. तलने का तापमान सही रखें
तेल बहुत ज्यादा गर्म या बहुत ठंडा नहीं होना चाहिए. मध्यम-तेज आंच पर तलने से पूड़ी जल्दी फूलती है और ज्यादा तेल नहीं सोखती, जिससे उसका रंग हल्का रहता है.

6. ज्यादा देर तक न तलें
पूड़ी को जरूरत से ज्यादा देर तक तलने पर उसका रंग गहरा होने लगता है. जैसे ही पूड़ी फूल जाए और हल्की सुनहरी दिखे, तुरंत निकाल लें.

पराठे के लिए खास टिप्स
पराठा बनाते समय तवा बहुत ज्यादा गर्म न रखें और सरसों के तेल की जगह घी या मक्खन का हल्का इस्तेमाल करें. इससे पराठा सफेद और मुलायम रहेगा.

तो आप इन तरीकों को अपनाकर सरसों के तेल से भी एकदम घी जैसे सफेद और टेस्टी पूड़ी पराठे बना सकते हैं.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button