लौकी चीला रेसिपी को आप सुबह की जल्दबाजी में आसानी बना सकते हैं. अक्सर पैरेंट्स की शिकायत होती है कि बच्चे लौकी खाना पसंद नहीं करते हैं. अगर आप भी बाचों को पोषण से भरी लौकी देना चाहते हैं तो आप इसका चीला बनाकर दे सकते हैं. इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है और बच्चे आसानी से इसका सेवन कर लेते हैं. आप ऑफिस के लिए टिफिन में भी इसको ले जा सकते हैं
लौकी बेसन चीला बनाने के लिए सामग्री
- बेसन- 1 कप
- लौकी- 1
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- पानी
- तेल
- धनिया पत्ती- बारीक कटी हुई
- हल्दी- आधा चम्मच
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
लौकी बेसन चीला बनाने की विधि ( How to make Lauki Chilla)
- लौकी चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप लौकी को छील लें और इसे कद्दूकस कर लें. अब आप इसमें से पानी को निचोड़ दें.
- अब एक बाउल में बेसन लें और कद्दूकस किया हुए लौकी को मिला दें. अब इसमें बारीक कटा प्याज और मिर्च को भी इसमें मिक्स कर दें. इसमें आप हल्दी पाउडर, गरम मसाला और जीरा को डाल दें.
- इस मिश्रण में आप थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार कर लें. इसको आप ज्यादा गाढ़ा ना रखें. नमक को भी इसमें डाल दें.
- अब एक तवे में एक चम्मच तेल लगाएं और बैटर को एक बड़े चम्मच से फैला लें. चीला को दोनों साइड से अच्छे से पका लें. लौकी चीला को आप दही या फिर चटनी के साथ सेवन करें.





