देश दुनिया

प्लांट के अंदर बना पेट्रोल पंप, 660 मेगा. यूनिट को सुविधा

सारनी| सतपुड़ा ताप विद्युत सारनी की 660 मेगावाट इकाई के निर्माण में वाहनों के आवागमन के लिए प्लांट के अंदर पेट्रोल पंप बनाया है।

इसका उद्घाटन मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी के टेक्निकल डायरेक्टर सुबोध निगम ने किया। सुबोध निगम ने कहा पेट्रोल पंप शुरू होने से कंपनी के वाहनों को पेट्रोल के लिए इधर-उधर नहीं जाना पड़ेगा। अब पेट्रोल आसानी से मिलेगा।

उद्घाटन के बाद सुबोध निगम ने सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के मुख्य अभियंता सुशील कुमार लिल्लोरे, एक्सपर्ट प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसएन सिंह, सिविल विभाग के अधीक्षण अभियंता अभय गुमास्ता समेत अन्य अधिकारियों के साथ 660 मेगावाट यूनिट की प्रोग्रेस रिपोर्ट पर चर्चा की। प्लांट से मिली जानकारी के अनुसार निर्माण काम में लगी कंपनी, ठेकेदार, मजदूरों से सुरक्षा नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया। ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना शून्य रहे।


Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button