महासमुंद। कंपनी के सामान के आड़ में गांजा तस्करी के खेल पर महासमुंद पुलिस ने ब्रेक लगा दिया है। ओडिशा के बौद्ध जिले से गांजा की खेप कंपनी के सामान के साथ छिपाकर ले जाया जा रहा था। इस बीच महासमुंद पुलिस ने जिले में एंट्री करते ही गाड़ी को रुकवाया और तलाशी में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा के साथ टाटा माजदा, 1 मोबाइल, नगदी रकम सहित 3 करोड़,12 लाख, 15 हजार रुपए की संपति जब्त की है। इस मामले में महाराष्ट्र के तस्कर को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है।
ओडीशा राज्य से लगे अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट के अलावा अब अंदरुनी मार्गों मे भी में एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने की दिशा मे लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है। इसी दरमियान सूचना मिली की एक टाटा माजदा लाल कलर की गाड़ी क्रमांक MH-46 CU 6060 से एक व्यक्ति मुरमुरी चौक से होते हुए वाहन में कंपनी का सामान के साथ अंदर गांजा रखकर महाराष्ट्र जा रहा है।
सूचना पर मुरमुरी चौक पर वाहनों की जांच प्रारंभ की गई। तभी मुखबिर के बताये हुलिया नंबर की संदिग्ध वाहन सामने से आते दिखा, इशारा कर वाहन रोका गया, पूछताछ करने पर वाहन चालक व्यक्ति ने अपना नाम महबूब बादशाह शेख पिता स्व.अब्बास मियां साबू इमाम शेख उम्र 65 साल साकिन कोलेख कुरलावाली चौल पास साईबाबा मंदिर संजय नगर अंबरनाथ थाना अंबरनाथ जिला ठाने (महाराष्ट्र) का निवासी होना बताया। टाटा माजदा वाहन को चेक करने पर कंपनी के मशीनरी से संबंधी सामान के नीचे एवं पीछे छिपाकर 24 प्लास्टिक बोरी में प्रत्येक में 25 किलो ग्राम कुल 600 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना पाया गया।
उक्त गांजा को जिला बौद्ध उडीसा से जिला ठाणे महाराष्ट्र खुद के लिये ले जाना बताये। जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपी से 600 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, किया गया, जिसकी किमत 3,0000,000 रुपए आंकी गई है। साथ ही 1 मोबाइल कीमती 5000, नगदी रकम 10000 रुपए, वाहन कीमती 12 लाख रुपए जुमला 3,12,15000 रुपए को जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 20 (B),(ii),(C) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।
The post कंपनी के सामान के साथ गांजा तस्करी, महासमुंद में पुलिस ने 3 करोड़ का गांजा पकड़ा appeared first on ShreeKanchanpath.



